फंदे से लटकता मिला शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

क्राइम. मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप मृतक ममता जामताड़ा के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के वैरागीडीह गांव की रहनेवाली दलाही : टोंगरा थाना क्षेत्र के कोआढाप जंगल में एक विवाहिता का शव महुआ पेड़ से लटकता मिला है. जानकारी के अनुसार बेलियाजोड़ पंचायत के आसनसोल गांव की ममता राणा (26 वर्ष) […]
विज्ञापन
क्राइम. मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक ममता जामताड़ा के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के वैरागीडीह गांव की रहनेवाली
दलाही : टोंगरा थाना क्षेत्र के कोआढाप जंगल में एक विवाहिता का शव महुआ पेड़ से लटकता मिला है. जानकारी के अनुसार बेलियाजोड़ पंचायत के आसनसोल गांव की ममता राणा (26 वर्ष) शुक्रवार की सुबह से ही अपने घर से गायब थी. उसके गायब होने की सूचना ममता के पिता ने टोंगरा थाना पुलिस को दी थी. पुलिस खोजबीन के लिये आसनसोल गांव पहुंची थी. वहां से पूछताछ के लिये ममता के पति सहित दो को थाना लाया गया था. रविवार की सुबह धानकटनी के लिये कुछ लोग कोआढाप जंगल से गुजर रहे थे.
क्रम में एक महुआ के पेड़ से लटकता हुआ शव देखा. बाद में पुलिस को भी खबर दी गयी. टोंगरा थाना प्रभारी शैलेन्द्र पांडेय अपने पुलिस बल के साथ कोआढाप जंगल पहुंचे. फंदे में लटकते शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल दुमका भेजा दिया. थाना प्रभारी श्री पांडेय ने बताया कि पुलिस तमाम बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा. इधर मृतका के पिता मदन मांझी ने बताया ममता को उसके पति रविलाल राणा, सास प्रतिमा राणा व ससुर शांतिमय राणा द्वारा दहेज के लिये अक्सर प्रताड़ित किया जाता था. मृतका के पिता ने आशंका जाहिर की है कि ससुरालवालों ने साजिश के तहत उनकी बेटी को मारकर फंदे से लटका दिया है. उन्होंने बताया कि बेटी की शादी में दो लाख रुपये दिया गया था. इसके बाद भी ससुरालवाले फर्नीचर की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते थे. बता दें कि जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के वैरागीडीह गांव के मदन मांझी की पुत्री ममता कुमारी की शादी दुमका जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव निवासी शांन्तिमय राणा के पुत्र रविलाल राणा के साथ करीब आठ साल पूर्व हुई थी. शादी के साल भर बाद से ही मृतका को प्रताड़ित किया जाता था. ममता को दो बेटे भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




