बासुकिनाथ : एटीएम रहा बंद, बैंक में लगी रही भीड़

बासुकिनाथ : पुराने नोट बदलने एवं नये करेंसी को लेने के लिए दिनभर लोग बैंकों का चक्कर लगाते रहे. रुपये को जमा व बदलने के लिए चार दिन से लगातार लोग परेशान है. बैंक में जमा करने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंक परिसर में बैंक खाता धारी अपने 500 एवं 1000 रुपये के […]
बासुकिनाथ : पुराने नोट बदलने एवं नये करेंसी को लेने के लिए दिनभर लोग बैंकों का चक्कर लगाते रहे. रुपये को जमा व बदलने के लिए चार दिन से लगातार लोग परेशान है.
बैंक में जमा करने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंक परिसर में बैंक खाता धारी अपने 500 एवं 1000 रुपये के करेंसी को लेकर सुबह से ही बैंक के सामने जमा हो गये. अधिकतम दस हजार रुपये तक की राशि दी गयी. जरमुंडी एसबीआइ के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार एवं बासुकिनाथ शाखा के प्रबंधक श्रीवास्तव घुम घुमकर खाताधारियों की मदद कर उसके पुराने नोट जमा लिए. सुबह से ही खाताधारियों की भीड़ बैंक परिसर में खचाखच भरा रहा. पुलिस ने बैंक परिसर में खाताधारियों को पंक्तिबद्ध कराया. बैंक परिसर में खाताधारियों की लंबी लाइन लगी रही जो देर शाम हटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




