कलाकारों ने बिखेरी सतरंगी छटा, बटोरी तालियां

Published at :13 Nov 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
कलाकारों ने बिखेरी सतरंगी छटा, बटोरी तालियां

कार्यक्रम. पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आदि बिम्ब महोत्सव का आयोजन लुप्त होती लाेक व जनजातीय संस्कृति का संरक्षण सबसे ज्यादा जरूरी : डॉ भारती दुमका : पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आदि बिम्ब महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों व क्षेत्रों […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आदि बिम्ब महोत्सव का आयोजन

लुप्त होती लाेक व जनजातीय संस्कृति का संरक्षण सबसे ज्यादा जरूरी : डॉ भारती
दुमका : पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आदि बिम्ब महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों व क्षेत्रों के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सतरंगी छटा बिखेरी और खूब तालियां बटोरी. महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का उदघाटन केंद्र के निदेशक डॉ ओम प्रकाश भारती, प्रसिद्ध लोक गायक सुरेन्द्र नारायण यादव, देशमांझी बालेश्वर हेम्ब्रम, देशगोडे सुरेश चंद्र सोरेन, समाज सेविका मारथा सोरेन ने की. निदेशक डॉ भारती ने कहा कि लोक एवं जनजातीय एवं लोक कलाओं के संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की आवश्यकता है. कला का संरक्षण व प्रोत्साहन नहीं हुआ, तो वे लुप्त होती जायेंगी.
कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देते आदिवासी समाज की युवक व युवतियां.
बीरहोर, उरांव व खड़िया नृत्य ने मोहा मन
झारखंड के बीरहोर नृत्य, उरांव नृत्य, खड़िया नृत्य, मेच नृत्य, संथाल नृत्य, लाखे नृत्य, महली नृत्य, अंगिका नृत्य, फिरकल नृत्य, कर्मा नृत्य एवं नागपुरी नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति की गयी. बता दें कि पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र असम, बिहार, झारखंड, मणिपुर, ओड़िशा, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल एवं अंडमान निकोबार में कला एवं संस्कृति संरक्षण, प्रोन्नति एवं विकास के लिए कार्य कर रही है. पूर्वांचल भारत के विलुप्त हो रही लोक एवं जनजातीय कलाओं के संरक्षण एवं अंचल की सांस्कृतिक विविधिओं को एक सूत्रों में जोड़ते हुए भारत की संस्कृति एकता को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र के राजर्षि चंद्रा, डॉ आलम शेख एवं डॉ महेन्द्र कुमार सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola