भागवत हत्याकांड मामले में सुनवाई शुरु

Published at :11 Nov 2016 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
भागवत हत्याकांड मामले में सुनवाई शुरु

दुमका : पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं समाजसेवी भागवत राउत हत्या कांड मामले में केस की सुनवाई शुरू हो गयी. गुरुवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एसएन मिश्रा के न्यायालय में सुनवाई के दौरान पहला गवाह का बयान दर्ज किया गया. गवाही के दैरान सभी सात आरोपी न्यायालय में उपस्थित थे. तीन आरोपी […]

विज्ञापन

दुमका : पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं समाजसेवी भागवत राउत हत्या कांड मामले में केस की सुनवाई शुरू हो गयी. गुरुवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एसएन मिश्रा के न्यायालय में सुनवाई के दौरान पहला गवाह का बयान दर्ज किया गया. गवाही के दैरान सभी सात आरोपी न्यायालय में उपस्थित थे. तीन आरोपी किशोर यादव,शिशुपाल राउत और ठेकू राउत जमानत पर है .

जबकि पप्पू राउत,नारायण हरि, मुन्ना दुबे और विप्लव अभी भी न्यायिक हिरासत में जेल में है.पुलिस ने अनुसंधान करने के बाद सात आरोपी के विरूद्ध 27 जुलाई 2016 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था.पुलिस ने केस में 21 लोगों को गवाह बनाया है. भागवत राउत को गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले को लेकर उसके पुत्र रविकांत राउत ने नगर थाना में पप्पू राउत सहित सात नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola