अलग-अलग हादसे में दो झुलसी, गंभीर

Published at :10 Nov 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग हादसे में दो झुलसी, गंभीर

दुमका : जिला के दो अलग-अलग जगहों पर दो महिलायें आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयी. पहली घटना मंगलवार की रात की है. नगर थाना क्षेत्र के टाटाशोरूम चौक के समीन रहने वाली एक महिला ने कथित रुप से पति से अनबन होने पर आपसी विवाद में केरोसीन तेल उड़ेलकर आग लगा […]

विज्ञापन

दुमका : जिला के दो अलग-अलग जगहों पर दो महिलायें आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयी. पहली घटना मंगलवार की रात की है. नगर थाना क्षेत्र के टाटाशोरूम चौक के समीन रहने वाली एक महिला ने कथित रुप से पति से अनबन होने पर आपसी विवाद में केरोसीन तेल उड़ेलकर आग लगा ली. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो बर्न यूनिट रेफर कर दिया गया.

इधर जामा थाना क्षेत्र के बेदिया गांव में बुधवार की दोपहर खाना बनाने के क्रम में महिला जितनी देवी बुरी तरह झुलस गई. महिला को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जितनी की स्थिति गंभीर बनी हुई है.खाना बनाने के क्रम में अचानक पास में रखे केरोसीन जार में आग लग गयी. अचानक आग धधक उठने से वह आग की लपेटे में आ गई. पति एवं परिजनों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola