मारपीट के दो दिन बाद अधेड़ की मौत, मामला दर्ज

काठीकुंड : मारपीट के दो दिन बाद मृत्यु हो जाने के मामले में पुलिस ने बड़ाचपुड़िया पंचायत अंतर्गत आमगाक्षी गांव के बेटका सोरेन को गिरप्तार कर जेल भेज दिया. मृतक 60 वर्षीय जोसेफ मुर्मू की पुत्री दुली मुर्मू ने लिखित आवेदन पर बताया कि सोमवार को उसके पिता अपने घर के बाहर मुंह धो रहे […]
काठीकुंड : मारपीट के दो दिन बाद मृत्यु हो जाने के मामले में पुलिस ने बड़ाचपुड़िया पंचायत अंतर्गत आमगाक्षी गांव के बेटका सोरेन को गिरप्तार कर जेल भेज दिया. मृतक 60 वर्षीय जोसेफ मुर्मू की पुत्री दुली मुर्मू ने लिखित आवेदन पर बताया कि सोमवार को उसके पिता अपने घर के बाहर मुंह धो रहे थे. इसी बीच बेटका से उसकी कहासुनी हो गयी और बेटका ने उसके पिता के पेट में लात मार कर गिरा दिया.
गांव में हुई पंचायती के बाद बेटका ने इलाज का सारा खर्च करने का जिम्मा लिया. जिसके बाद गांव में ही झोलाछाप डाॅक्टर से उसका इलाज होने लगा, पर बेटका इलाज का खर्च देने से मुकर गया. जिससे इलाज बंद होने के साथ ही मंगलवार को जोसेफ की मृत्यु हो गयी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बेटका को गिरफ्तार कर लिया व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




