जन वितरण प्रणाली के डीलर मानदेय को लेकर करेंगे आंदोलन

Published at :10 Nov 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
जन वितरण प्रणाली के डीलर मानदेय को लेकर करेंगे आंदोलन

बासुकिनाथ : जनवितरण प्रणाली के डीलरों की बैठक नगर भवन जरमुंडी में बुधवार को श्यामलाल बास्की की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मानदेय की मांग को लेकर डीलर सरकार के विरोध में रोड पर उतरने की बात पर विस्तार से चर्चा की. सभी डीलरों ने अपनी समस्याओं से एक दूसरे को अवगत कराया. डीलरों ने बताया […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जनवितरण प्रणाली के डीलरों की बैठक नगर भवन जरमुंडी में बुधवार को श्यामलाल बास्की की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मानदेय की मांग को लेकर डीलर सरकार के विरोध में रोड पर उतरने की बात पर विस्तार से चर्चा की. सभी डीलरों ने अपनी समस्याओं से एक दूसरे को अवगत कराया. डीलरों ने बताया कि इस महंगाई के युग में सरकार द्वारा दिये जा रहे कमिशन से नहीं चल पा रहा है. सरकार को डीलरों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए.

सभी डीलरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर सभी डीलरों से रांची पहुंचने की अपील की गयी. कहा रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री को मांग पत्र सौंपा जायेगा. आगामी 20 नवंबर को प्रखंड कमेटी का गठन किया जायेगा. मौके पर अमर कुमार, उदय झा, अनिता देवी, मीना देवी, जानकी देवी, संजय मिर्धा, विसनी देवी, हरेंद्र प्रसाद, नवदीप मोदी, मानदेव माल, शकुंतला देवी, सोनी देवी, राजीव कुमार झा, वैष्णवी देवी, चंद्रिका दास, असफल अंसारी, बलीकांत यादव, स्वयं सहायता समूह बसबुटिया आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola