नपं अध्यक्ष के प्रयास से डीसी ने नप कर्मियों को मानदेय भुगतान का दिया आदेश

Published at :10 Nov 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
नपं अध्यक्ष के प्रयास से डीसी ने नप कर्मियों को मानदेय भुगतान का दिया आदेश

अगले आदेश तक भुगतान स्थगित कर दिया गया था कर्मियों में हर्ष का माहौल बासुकिनाथ : स्वच्छ भारत मिशन के तहत खराब प्रगति रिपोर्ट को लेकर नगर पंचायत बासुकिनाथ के पदाधिकारी एवं कर्मी के वेतन भुगतान अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. मुख्य सचिव के निर्देश पर राज्य शहरी विकास प्राधिकरण […]

विज्ञापन

अगले आदेश तक भुगतान स्थगित कर दिया गया था

कर्मियों में हर्ष का माहौल
बासुकिनाथ : स्वच्छ भारत मिशन के तहत खराब प्रगति रिपोर्ट को लेकर नगर पंचायत बासुकिनाथ के पदाधिकारी एवं कर्मी के वेतन भुगतान अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. मुख्य सचिव के निर्देश पर राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के निदेशक राजेश कुमार शर्मा ने इसका आदेश 31 अगस्त 2016 को दिया है. बुधवार को तीन माह से वेतन एवं मानदेय भुगतान नहीं होने को लेकर करीब चालीस सफाई कर्मियों ने नप अध्यक्ष मंटु कुमार लाहा एवं कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमार सिंह का घेराव किया. कर्मियों ने अविलंब मानदेय भुगतान की मांग की.
सफाई कर्मियों का नेतृत्व कर रहे नरेश दास, भवेश कुमार आदि ने बताया कि तीन माह से लगातार मानदेय भुगतान नहीं होने से आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नप अध्यक्ष श्री लाहा ने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से इस संबंध में बातचीत कर स्थिति की गंभीरता को विस्तार से बताया. डीसी ने नगर विकास के प्रधान सचिव से इस संबंध में बात कर कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमार सिंह को तत्काल सभी अनुबंधित कर्मियों को मानदेय भुगतान कर देने का आदेश दिया है. जिससे कर्मियों में हर्ष देखा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola