मलुटी सहित 50 गांवों में तीन दिनों से बिजली ठप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Nov 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

20 हजार लोगों को नहीं मिल रही बिजली की सुविधा शिकारीपाड़ा : प्रखंड के चिरुडीह के पास कई पोलों पर तार काटने से प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मलुटी, चिरापाथर, चित्तरागड़िया, बेनागड़िया, हरिपुर, पिनरगड़िया, सरसडंगाल सहित 50 से अधिक गांवों में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है. जिससे 20 हजार से अधिक की आबादी अंधेरे […]
विज्ञापन
20 हजार लोगों को नहीं मिल रही बिजली की सुविधा
शिकारीपाड़ा : प्रखंड के चिरुडीह के पास कई पोलों पर तार काटने से प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मलुटी, चिरापाथर, चित्तरागड़िया, बेनागड़िया, हरिपुर, पिनरगड़िया, सरसडंगाल सहित 50 से अधिक गांवों में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है. जिससे 20 हजार से अधिक की आबादी अंधेरे में रहने को विवश हैं.
मोहन राय, समीर कुमार साहा, सोमलाल हेम्ब्रम, उत्पल चौधरी, सुखेन साहा आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में विगत तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है. इसके पहले भी अनियमित व कम वोल्टेज बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विभाग के सहायक अभियंता शमशाद आलम ने बताया कि चिरुडीह गांव के पास कई पोल के बिजली तार किसी ने काट लिया है. संबंध विभाग को लिखा गया है जल्द ही चिरुडीह के पोलों पर तार लगा कर विद्युत सेवा बहाल कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




