प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की जमानत पर हुई सुनवाई

Published at :09 Nov 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की जमानत पर हुई सुनवाई

धनबाद/दुमका : रिश्वत लेते पकड़े गये दुमका के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जितेंद्र कुमार वर्मा की जमानत अर्जी पर सुनवाई मंगलवार को निगरानी के विशेष अपर जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई. अदालत ने एसीबी से केस डायरी तलब करते हुए अगली तिथि निर्धारित कर दी. विदित हो कि 22 अक्तूबर 16 को एसीबी […]

विज्ञापन

धनबाद/दुमका : रिश्वत लेते पकड़े गये दुमका के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जितेंद्र कुमार वर्मा की जमानत अर्जी पर सुनवाई मंगलवार को निगरानी के विशेष अपर जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई. अदालत ने एसीबी से केस डायरी तलब करते हुए अगली तिथि निर्धारित कर दी. विदित हो कि 22 अक्तूबर 16 को एसीबी ने श्री वर्मा को 12 हजार रिश्वत लेते पकड़ा था.

दुमका के मनोज कुमार गुप्ता के रिश्तेदार प्रमोद कुमार गुप्ता की पीडीएस की दुकान है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने 29 जुलाई 16 को उसकी दुकान का निरीक्षण किया और जांच में कई त्रुटियां पायी. उन त्रुटियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के एवज में 12 हजार रुपये रिश्वत की मांग की. मनोज ने इसकी शिकायत एसीबी से की. एसीबी ने जाल बिछाकर वर्मा को रंगेहाथ रिश्वत लेते धर दबोचा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola