ग्रामीणों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Published at :08 Nov 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

रामगढ़ प्रखंड के कोआम और ढोलपाथर ग्रामीणों में रोष ग्रामीणों ने कहा: विकास में बाधक नहीं है सीएनटी व एसपीटी एक्ट दुमका : सीएनटी और एसपीटी एक्ट के संशोधन के विरोध में रामगढ़ प्रखंड के कोआम और ढोलपाथर ग्रामीणों ने बुदय हेंब्रम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री एवं टीएसी सदस्यों का पुतला दहन किया. जिसमें झारखंड […]

विज्ञापन
रामगढ़ प्रखंड के कोआम और ढोलपाथर ग्रामीणों में रोष
ग्रामीणों ने कहा: विकास में बाधक नहीं है सीएनटी व एसपीटी एक्ट
दुमका : सीएनटी और एसपीटी एक्ट के संशोधन के विरोध में रामगढ़ प्रखंड के कोआम और ढोलपाथर ग्रामीणों ने बुदय हेंब्रम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री एवं टीएसी सदस्यों का पुतला दहन किया.
जिसमें झारखंड टीएसी द्वारा सीएनटी और एसपीटी एक्ट के संशोधन के विरुद्ध ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सह टीएसी के अध्यक्ष रघुवर दास, विधायक सह टीएसी के उपाध्यक्ष डॉ लोइस मरांडी, विधायक शिवशंकर उरांव,राजकुमार पाहन, लक्ष्मण टुडू, केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष फूलचंद तिर्की और टीएसी के तमाम सदस्यों का पुतला दहन किया.
ग्रामीणों ने कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट विकास में बाधक नहीं है. एक्ट अगर झारखंड के विकास में बाधक होते तो आज यहा बड़ी-बड़ी फैक्ट्ररी, बांध, डैम, सड़क, केनाल, खदान, माइंस का अस्तित्व होता. रघुवर सरकार को सीएनटी और एसपीटी एक्ट के संशोधन की नहीं बल्कि विस्थापितों के बारे में सोचने की जरूरत है, जिन्हें आज तक उचित न्याय नहीं मिला है. वर्तमान सरकार आदिवासी और मूलवासी के विरुद्ध स्थानीयता नीति लागू किया है.
ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया है कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट के संशोधन ग्रामीण गांव भ्रमण कर आन्दोलन को तेज करेंगे. मौके में बुधराय हेंब्रम, मंगल मुर्मू, मराड़ माया किस्कू, चुड़की टुडू, सुरजमुनि सोरेन, राजमुनी हांसदा, लिलमुनी सोरेन, बिटिया मुर्मू, बरियार सोरेन, मंटू सोरेन,छोटो सोरेन, जोसेफ किस्कू, मंडल सोरेन, बुधराय हेंब्रम, रानी हांसदा, सुनीराम हेंब्रम, शिवलाल हांसदा, संतोष हेंब्रम, बबलू हेंब्रम, दाउद मुर्मू, सुरज मुर्मू, बबलू हेंब्रम, पागन मुर्मू, रानी हांसदा, जोबा हांसदा, मनीषा बेसरा, पिंकी सोरेन, फुलमुनी मुर्मू, सोनामुनी सोरेन आदिउपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola