नांदना के 18 बीघा गोचर जमीन से अब तक नहीं हटा अवैध कब्जा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Nov 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

रानीश्वर : पाटजोड़ पंचायत अंतर्गत नांदना गांव के स्कूल के पास 18 बीघा गोचर जमीन पर ग्रामीणों का अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए गांव की महिला समिति के सदस्य सक्रिय है़ महिला समिति की सदस्य पिछले चार सालों से गांव के गोचर जमीनपर अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर अंचल कार्यालय का चक्कर […]
विज्ञापन
रानीश्वर : पाटजोड़ पंचायत अंतर्गत नांदना गांव के स्कूल के पास 18 बीघा गोचर जमीन पर ग्रामीणों का अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए गांव की महिला समिति के सदस्य सक्रिय है़
महिला समिति की सदस्य पिछले चार सालों से गांव के गोचर जमीनपर अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर अंचल कार्यालय का चक्कर काट रही है़ महिलाएं अनुमंडलाधिकारी व उपायुक्त से भी गौचर मुक्त करने का अनुरोध किया है़ गांव के बीच स्कूल के पास 18 बिघा जमीन गोचर है़
ग्रामीणों द्वारा लगातार गोचर जमीन अतिक्रमण किये जाने से गोचर जमीन का क्षेत्र घट रहा है़ पदाधिकारी को बार बार आवेदन देकर गोचर जमीन पर अतिक्रमण मुक्त कराने का आवेदन करने के बावजूद पदाधिकारी द्वारा कार्रवाई नहीं किया जा रहा है.
समिति के सदस्य अब न्यायालय के शरण में जाने की तैयारी कर रहे है़ तत्कालीन बीडीओ सह सीओ गौतम कुमार भगत के कार्यकाल में गोचर जमीन पर अवैद्य कब्जा करनेवालों को चिन्हित कर अंचल कार्यालय से नोटिस भी जारी किया जा चुका है. श्री भगत के स्थानांतरण के बाद भी महिला समिति की सदस्य गोचर जमीन अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




