मुंडन संस्कार कराया

Published at :08 Nov 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
मुंडन संस्कार कराया

बासुकिनाथ. बड़ी संख्या में भक्तों ने छठ घाट पर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया. छठ मैया के समक्ष वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पंडितों ने विधि-विधान पूर्वक बच्चों के मुंडन संस्कार कराये. मान्यता रही है कि सच्चे मन से की गयी पूजा से मानव की मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं. परिवार में सुख समृद्धि […]

विज्ञापन
बासुकिनाथ. बड़ी संख्या में भक्तों ने छठ घाट पर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया. छठ मैया के समक्ष वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पंडितों ने विधि-विधान पूर्वक बच्चों के मुंडन संस्कार कराये. मान्यता रही है कि सच्चे मन से की गयी पूजा से मानव की मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं.
परिवार में सुख समृद्धि आती है. छठ मैया भक्तों के सभी कष्टों का निवारण करती है. छठ घाट पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं इस अवसर पर छठ घाटों पर भव्य आतिशबाजी की गयी. निंदिया के मातल सुरूज अंखियों न खोलय है…, कांच ही बांस के बंहगिया, बहंगी लचकत जाए……आदि गीतों के मधूर स्वर से वातावरण भक्तिमय बना रहा.
नि:शुल्क दूध का वितरण
पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में एसआइ कन्हैयालाल दास ने छठ घाटों पर नि:शुल्क दूध एवं अगरबती का वितरण भक्तों के बीच किया गया.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
छठ घाटों पर मनचले युवकों व असमाजिक तत्वों से निबटने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola