तेली-साहू समाज में मांंगा एसटी का दर्जा

मेहरमा : प्रखंड के पिरोजपुर सत्संग भवन में बुधवार को तेली साहू समाज की बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता अनिरूद्ध प्रसाद साह ने की. उन्होंने बताया कि बैठक में तेली साहू समाज को एसटी का दर्जा दिए जाने की मांग उठी है. कहा कि हक व अधिकार के लिए समाज के लोगों को आगे आना […]
मेहरमा : प्रखंड के पिरोजपुर सत्संग भवन में बुधवार को तेली साहू समाज की बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता अनिरूद्ध प्रसाद साह ने की. उन्होंने बताया कि बैठक में तेली साहू समाज को एसटी का दर्जा दिए जाने की मांग उठी है. कहा कि हक व अधिकार के लिए समाज के लोगों को आगे आना होगा. 25 सिंतबर को बासुकिनाथ में तेली साहू समाज का प्रमंडलीय महासभा होगी. इस महासभा में क्षेत्र से समाज के लोगों को बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की गयी है. इस अवसर पर अर्जुन साह, मुकेश साह, श्याम सुंदर साह, गीता देवी, लक्ष्मी साह, रामनजीम साह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




