हत्या की धमकी के विरुद्ध एसपी को दिया आवेदन

Published at :05 Sep 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या की धमकी के विरुद्ध एसपी को दिया आवेदन

दुकान के सामने कार पार्क करने पर बढ़ा विवाद एसपी से लगायी न्याय दिलाने की गुहार दुमका कोर्ट : धर्मस्थान रोड टीन बाजार निवासी व्यास कुमार उपाध्याय ने अपने भाई एवं भतीजे के विरुद्ध मारपीट करने, जान मारने की धमकी देते हुए झूठे मुकदमे में फंसाये जाने को लेकर एसपी को आवेदन देकर न्याय की […]

विज्ञापन

दुकान के सामने कार पार्क करने पर बढ़ा विवाद

एसपी से लगायी न्याय दिलाने की गुहार
दुमका कोर्ट : धर्मस्थान रोड टीन बाजार निवासी व्यास कुमार उपाध्याय ने अपने भाई एवं भतीजे के विरुद्ध मारपीट करने, जान मारने की धमकी देते हुए झूठे मुकदमे में फंसाये जाने को लेकर एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन के अनुसार 31 अगस्त को व्यास कुमार उपाध्याय के किराना दुकान के सामने मुक्तिनाथ उपाध्याय, रविकांत उपाध्याय, शशिकांत उपाध्याय, सिद्धार्थ उपाध्याय, मनीष उपाध्याय अपनी कार को खड़ी कर दी. जिससे दुकान में आना-जाना मुश्किल हो गया. कार को हटाने के लिए कहा तो सभी दुकान पर आकर गाली गलौज करने लगे.
उसी समय शशिकांत उपाध्याय को अज्ञात बाइक ने धक्का लग जाने से जख्मी हो गया. शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग आकर बीच बचाव किया. शशिकांत उपाध्याय ने थाना जाकर सम्पत्ति के विवाद को लेकर मारपीट करने का झूठा केस दर्ज करा दिया. व्यास कुमार उपाध्याय ने केस दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया तो उनके आवेदन पर थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola