सम्मानित होते िशक्षक. आज घोषणा पत्र जारी करेगी छात्र समन्वय समिति

Published at :05 Sep 2016 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
सम्मानित होते िशक्षक.  आज घोषणा पत्र जारी करेगी छात्र समन्वय समिति

दुमका : छात्र समन्वय समिति की बैठक संतालपरगना महिला महाविद्यालय में श्यामदेव हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई, जिसमें छात्र संघ चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. श्री हेंब्रम ने छात्र संघ चुनाव को लेकर बनाये गये समन्वय की जानकारी देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी करते ही उम्मीदवार […]

विज्ञापन

दुमका : छात्र समन्वय समिति की बैठक संतालपरगना महिला महाविद्यालय में श्यामदेव हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई, जिसमें छात्र संघ चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. श्री हेंब्रम ने छात्र संघ चुनाव को लेकर बनाये गये समन्वय की जानकारी देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी करते ही उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाय. छात्र संघ चुनाव में कई इकाइयों को शामिल नहीं किये जाने पर छात्र नेताओं ने सवाल उठाया और अधिसूचना जारी होने से पहले तमाम संस्थानों को इसमें शामिल करने पर बल दिया.

सोमवार 5 सितंबर को छात्र संघ चुनाव के बाबत समन्वय समिति के विवि पदाधिकारियों का सभी कॉलेजों में दौरा भी तय किया गया. साथ ही साथ समिति द्वारा चुनाव के बाबत घोषणा पत्र जारी करने का भी कार्यक्रम तय किया गया. बैठक में अनिल कुमार मरांडी, इमानुएल हेंब्रम, राजेंद्र मुर्मू, ठाकुर हांसदा, प्यारेलाल बेसरा, राजीव बास्की, जोसफीना मरांडी, मनोका मरांडी, प्रोमिला सोरेन, बालादिना टुडू, संजीव किस्कू, सरिता सोरेन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola