ePaper

मुठभेड में तीन पुलिसकर्मियों की मौत मामले में दो माओवादियों को उम्रकैद

Updated at : 29 Jul 2016 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
मुठभेड में तीन पुलिसकर्मियों की मौत मामले में दो माओवादियों को उम्रकैद

दुमका (झारखंड) : एक स्थानीय अदालत ने आज यहां आठ साल पहले मुठभेड में तीन पुलिसकर्मियों की मौत मामले में दो माओवादियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसएन मिश्रा ने जिले के शिकारीपाडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुमका पाकुड मार्ग पर अप्रैल 2008 में हुई मुठभेड में संलिप्तता के लिए […]

विज्ञापन

दुमका (झारखंड) : एक स्थानीय अदालत ने आज यहां आठ साल पहले मुठभेड में तीन पुलिसकर्मियों की मौत मामले में दो माओवादियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसएन मिश्रा ने जिले के शिकारीपाडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुमका पाकुड मार्ग पर अप्रैल 2008 में हुई मुठभेड में संलिप्तता के लिए मनोज कुमार तेहरी (53) और मंगला देहरी (50) को सजा सुनाई.

इस मुठभेड में तीन पुलिसकर्मियों शमसाद अंसारी, नासिर अंसारी और राम दयाल पासवान की मौत हुई थी.दोनों को भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था. तेहरी को मौके से गिरफ्तार किया गया था जबकि देहरी और एक अन्य छोटा चंदन देहरी (62) को बाद में गिरफ्तार किया गया था . छोटा चंदन को सबूतों के अभाव में बरी किया गया. अतिरिक्त लोक अभियोजक अजय कुमार शाह ने कहा कि राज्य में किसी सत्र अदालत में किसी नक्सली की यह पहली दोषसिद्धि है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola