छात्राओं को दी गयी कानूनी जानकारी

दुमका : नालसा सात सूत्री योजना के तहत शनिवार को कन्या उच्च विद्यालय में मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाओं व उनके संरक्षण को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की गयी. जबकि राजकीय हिंदी मध्य विद्यालय दुधानी में ड्रग उन्मूलन पर कार्यशाला आयोजित की गयी. विधिक जागरूकता शिविर में छात्राओं को न्यायिक पदाधिकारी मनीष मिश्रा, वाल्टर भिंगरू, समाज […]
दुमका : नालसा सात सूत्री योजना के तहत शनिवार को कन्या उच्च विद्यालय में मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाओं व उनके संरक्षण को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की गयी. जबकि राजकीय हिंदी मध्य विद्यालय दुधानी में ड्रग उन्मूलन पर कार्यशाला आयोजित की गयी. विधिक जागरूकता शिविर में छात्राओं को न्यायिक पदाधिकारी मनीष मिश्रा, वाल्टर भिंगरू, समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, मानवी की सचिव अन्नू, पारा लिगल चैतन्य चांद, अजय यादव, पैनल अधिवक्ता ओमियो मांझी ने विभिन्न कानूनों और प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी.
छात्राओं को किशोर न्याय बोर्ड, बाल विवाह, डायन प्रथा, दहेज उत्पीड़न, बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार, लोग अदालत निबटारा आदि की जानकारी दी गयी. इसमें जिले के दस प्रखंडों से किशोरी बच्चियों, आंगनबाड़ी सेविका, सुपरवाइजर आदि ने हिस्सा लिया. इधर नालसा के तहत आयोजित ड्रग उन्मूलन कार्यशाला की अध्यक्षता स्कूल की सहायक शिक्षिका हेना चक्रवर्ती ने की. जिसमें पैनल अधिवक्ता शर्मिला सिन्हा, पीएलवी उत्तम कुमार, प्रधानाध्यापिका नीला मरांडी ने बच्चों को नशा नहीं करने और इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया. मौके पर मारग्रेट मुरमू, अंजना संत, रानी कुमारी, पुष्पलता कुमारी, पूनम कुमारी, नीला मरांडी, सुनीता कुमारी, लक्ष्मी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




