काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों ने जताया विरोध

दुमका : एसपी कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने शनिवार से काला बिल्ला लगा विरोध कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया है. यह विरोध प्रदर्शन प्रोवीसी द्वारा 25 जून को किये गये औचक निरीक्षण और उनके आदेश पर भेजे गये स्पष्टीकरण के विरोध में किया गया है. प्रोवीसी ने निरीक्षण के बाद 40 शिक्षक एवं 10 शिक्षकेत्तर […]
दुमका : एसपी कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने शनिवार से काला बिल्ला लगा विरोध कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया है. यह विरोध प्रदर्शन प्रोवीसी द्वारा 25 जून को किये गये औचक निरीक्षण और उनके आदेश पर भेजे गये स्पष्टीकरण के विरोध में किया गया है. प्रोवीसी ने निरीक्षण के बाद 40 शिक्षक एवं 10 शिक्षकेत्तर कर्मियों को अनुपस्थित बताते हुए इस स्पष्टीकरण को जारी करवाया था.
इसके बाद से ही शिक्षक-कर्मचारी संगठित हो गये थे और कॉलेज में लंबे अरसे बाद स्टॉफ काउंसिल गठित कर विरोध का प्रस्ताव पारित किया था. शिक्षक-कर्मचारियों ने कहा कि मामले में कुलपति द्वारा कार्रवाई नहीं की गयी, तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. कुलपति के मुख्यालय लौटने पर 10 सदस्यीय टीम कुलपति से मिलकर औचक निरीक्षण की सत्यता बतायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




