वनाधिकार पट्टा को लेकर हुई बैठक

Published at :28 Jun 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
वनाधिकार पट्टा को लेकर हुई बैठक

मसलिया : मसलिया के विकास भवन में सोमवार को वनाधिकार पट्टा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें तमाम मुखिया शामिल हुए. सीओ संजय कुमार बखला ने बैठक में बताया कि वर्ष 2005 के पूर्व जंगल प्लाॅट पर खेतीबारी करने वाले लोगों को पट्टा दिया जायेगा. बंजर भूमि में वृक्षारोपण कार्य कराकर क्षेत्र को हरा […]

विज्ञापन

मसलिया : मसलिया के विकास भवन में सोमवार को वनाधिकार पट्टा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें तमाम मुखिया शामिल हुए. सीओ संजय कुमार बखला ने बैठक में बताया कि वर्ष 2005 के पूर्व जंगल प्लाॅट पर खेतीबारी करने वाले लोगों को पट्टा दिया जायेगा. बंजर भूमि में वृक्षारोपण कार्य कराकर क्षेत्र को हरा भरा किया जायेगा.

उन्होंने मसलिया प्रखंड के 21 पंचायतों में एक-एक वन मित्रों का चयन करने की भी बात कही. बैठक में अंचल निरीक्षक शिशिर कुमार चक्रवर्ती, अंचल अमीन विमल मंडल, मुखिया सहदेव मरांडी, रोबेन मरांडी, परमेश्वर मुरमु, प्रियंका हेंब्रम, मंजु हांसदा, ललिता मरांडी, पिंकू हांसदा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola