माकपा कार्यकर्ताओं ने 8 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

Published at :28 Jun 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
माकपा कार्यकर्ताओं ने 8 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

दुमका : मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी की स्थानीय इकाई, किसान सभा एवं आदिवासी अधिकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में राज्य सरकार से जुड़ हुई समस्याओं तथा प्रखंड व अंचल कार्यालय से जुड़े मामलों को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन […]

विज्ञापन

दुमका : मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी की स्थानीय इकाई, किसान सभा एवं आदिवासी अधिकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में राज्य सरकार से जुड़ हुई समस्याओं तथा प्रखंड व अंचल कार्यालय से जुड़े मामलों को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. मुख्य रुप से संबोधित करते हुए जिला सचिव एहतेशाम अहमद ने संताल परगना काश्तकारी अधिनियम में संशोधन के लिए किये जा रहे

प्रयासों पर रोक लगाने, अनाबादी खाता की जमीन का बाहरी व्यक्तियों को भू माफियाओं द्वारा अवैध हस्तांतरण, दुमका अंचल के गैर हस्तांतरित भूमि के मौजा श्रीअमड़ा, कोरैया, घाट रसिकपुर आदि में बड़े पैमाने पर दानपत्र के नाम पर भूमि का अवैध हस्तांतरण के मामलों में एसपीटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने तथा बाबुपुर में खतियान में दर्ज जंगल-झाड़ी जमीन का मील मालिकों द्वारा अतिक्रमण कर लिये जाने के मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

अन्य वक्ताओं ने अंचल कार्यालय द्वारा जाति, निवासी, आय एवं अन्य सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों को बनाने में अनावश्यक बिलंब की परंपरा को खत्म कर सप्ताह भर में प्रमाण पत्र निर्गत कराने, मनरेगा के तहत कार्य करने वालू मजदूरों को कार्यसथल पर ही मजदूरी का भुगतान कराने, डोभा निर्माण के बकाये मजदूरी का भुगतान करने, विशेष जांच दल गठित कर खाद्य सुरक्षा से वंचित गरीबों का नाम शामिल कराने, घाट रसिकपुर मौजा में 2011-12, 2012-13 में इंदिरा आवास योजना में हुई अनियमितता की जांच कराने की भी मांग की गयी. कार्यक्रम में आदिवासी अधिकार मंच के संयोजक सुभाष हेंब्रम, कार्यकारी अध्यक्ष हरि हेंब्रम, सचिव रसका टुडू, बिरंची मोहली, महाश्वेता देवी, प्रिया कुमारी, मुनकी देवी, सादमुनी देवी, लक्ष्मण देहरी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola