दुमका में हाईटेंशन तार की चपेट में आयी बाराती गाड़ी, पांच की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2016 8:55 PM (IST)
विज्ञापन

।।प्रतिनिधि, दलाही(दुमका) ।। ग्यारह हजार वोल्ट की तार की जद मेँ एक बाराती गाड़ी के आ जाने से गाड़ी में सवार पांच लोगो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि मौके पर ड्राइवर भाग निकला और अन्य बाराती बच निकले. यह हादसा सोमवार देर शाम टोरोपहाड़ी-बसमता मुख्य पथ पर चाँदना गाँव के समीप […]
विज्ञापन
।।प्रतिनिधि, दलाही(दुमका) ।।
ग्यारह हजार वोल्ट की तार की जद मेँ एक बाराती गाड़ी के आ जाने से गाड़ी में सवार पांच लोगो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि मौके पर ड्राइवर भाग निकला और अन्य बाराती बच निकले. यह हादसा सोमवार देर शाम टोरोपहाड़ी-बसमता मुख्य पथ पर चाँदना गाँव के समीप घटी. बताया जाता है सुग्गापहाड़ी पंचायत के बेहराबांक गांव से सुनील टुडू की बारात कुंजबोना गांव के डुमरिया गांव के विश्वेश्वर हेम्ब्रम के यहां आयी थी.
आदिवासी परंपरा के अनुसार शादी के बाद सोमवार देर शाम टाटा मैजिक जे एच 04 सी 8533 से लगभग दस बाराती वापस अपने गांव बेहराबाक लौट रहा था. इसी क्रम में चांदना गांव के समीप मुख्य पथ पर 11000 वोल्ट के झूलते तार की चपेट में उक्त गाड़ी आ गया. जिससे करंट से ड्राइवर व कई बाराती गाड़ी से छिटक कर बच गये.
जबकि गाड़ी में सवार पांच लोगो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. करंट से मरने वालो में एक बाजा बजाने वाला रानीश्वर प्रखंड के वृंदावनी पंचायत के सिमलडीह गांव निवासी मानिक सिंह और बेहराबाक गांव के बाबुधन टुडू, पीटर टुडू, सुनील मरांडी और जीतलाल उर्फ तितली मुर्मू शामिल हैं पांचो लाश गाड़ी से सटे बिखरा पड़े थे.घटनास्थल पर शव को देखने के लिए हजारो की संख्या में आसपास के लोग थे, लेकिन समाचार भेजने तक पुलिस नहीं पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




