लंबित वेतन के भुगतान को लेकर डीएसइ से मिले प्राथमिक शिक्षक

Published at :16 Jun 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित वेतन के भुगतान को लेकर डीएसइ से मिले प्राथमिक शिक्षक

दुमका : लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएसइ मसुदी टुडू से मिले. इसका नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह गांधी ने की. जिसमें शिक्षकों ने डीएसइ से बायोमीट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज नहीं होने को लेकर डीसी द्वारा मई महीने से लंबित मानदेय […]

विज्ञापन

दुमका : लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएसइ मसुदी टुडू से मिले. इसका नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह गांधी ने की. जिसमें शिक्षकों ने डीएसइ से बायोमीट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज नहीं होने को लेकर डीसी द्वारा मई महीने से लंबित मानदेय का भुगतान कराने को लेकर आदेश निर्गत कराने की मांग की है.

श्री गांधी ने डीएसइ श्री टुडू को इससे होने वाले परेशानी से अवगत कराया और कहा कि राशि के उपलब्ध होते ही विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीन लगा लिया जायेगा. श्री गांधी ने उनसे तत्काल स्थायी रूप से वेतन चालू रखने का अनुरोध किया. डीएसइ श्री टुडू ने शिक्षकों को डीसी से बात कर सारे तथ्यों से अवगत कराने का आश्वासन दिया और वेतन चालू रखने के आदेश को निर्गत कराने का आग्रह करने की भी बात कही.

वार्ता के क्रम में शिक्षकों ने नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन शपथ पत्र के आधार पर चालू करने, अतिरिक्त इकाई के कारण शिक्षकों का स्थानांतरण अधीक्षा व नियम के मुताबिक करने व सभी ग्रडों में प्रोन्नति देने की मांगों पर भी चरचा की. प्रतिनिधिमंडल में कार्यालय सचिव सह प्रवक्ता अश्विनी कुमार, विजय कुमार, प्रणति काहाली व भारती शर्मा शामिल थे. मौके पर स्टेनो श्याम सुंदर दास और राजव श्रीवास्तव मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola