35 घरों के उड़े छप्पर, कई हुए बेघर

Published at :14 Jun 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
35 घरों के उड़े छप्पर, कई हुए बेघर

कहर. मसलिया में चक्रवातीय तूफान ने मचायी तबाही, लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त दलाही : रविवार की रात को मसलिया प्रखंड में चक्रवातीय तूफान ने तबाही मचायी. जिससे मसलिया प्रखंड क्षेत्र के सापचाला पंचायत अंतर्गत बीचकोड़ा गांव के 35 घर उजड़ गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार 52 घरों में से 35 घरों के छप्पर उड़ […]

विज्ञापन

कहर. मसलिया में चक्रवातीय तूफान ने मचायी तबाही, लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त

दलाही : रविवार की रात को मसलिया प्रखंड में चक्रवातीय तूफान ने तबाही मचायी. जिससे मसलिया प्रखंड क्षेत्र के सापचाला पंचायत अंतर्गत बीचकोड़ा गांव के 35 घर उजड़ गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार 52 घरों में से 35 घरों के छप्पर उड़ चुके हैं.
जबकि कई घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये हैं. इसी गांव में कहीं कहीं घरों पर बड़े पेड़ की डाली भी टूट कर गिर गई, तो कहीं बिजली के खंभे. इस दौरान ग्रामीण रात भर अपनी जान हथेली में लेकर प्राकृतिक आपदा से जूझते रहे. हालांकि इस आपदा में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
लेकिन घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है़ इलाके में इस घटना की जानकारी प्रखंड प्रशासन को मिलते ही सोमवार को बीडीओ चंद्रजीत सिंह और सीओ संजय कुमार बाखला बीचकोड़ा गांव पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. बीडीओ व सीओ को ग्रामीणों ने गांव में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान और इससे उत्पन्न परिस्थिति के बारे में अवगत कराया. ग्रामीण राजू रजक, कामदेव रजक, महिन्द्र रजक, गोपाल रजक,
प्रह्लाद रजक ने बताया कि चक्रवातीय तूफान से पूरा गांव बर्बाद हो गया और वे सड़क पर आ गये है़ घरों में रखा अनाज व कपड़े पूरी तरह से नष्ट हो गये हैं. गांव के कई परिवारों को तो रविवार को पकाया हुआ भोजन भी नसीब नहीं हुआ है़ जिससे वे अबतक भूखे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola