पूरे जिले से 85 बंद समर्थकों ने दी गिरफ्तारी

Published at :12 Jun 2016 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
पूरे जिले से 85 बंद समर्थकों ने दी गिरफ्तारी

पहला दिन. स्थानीय नीति के विरोध व राज्य में नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर झाविमो का आर्थिक नाकेबंदी असरदार दुमका : झारखंड विकास मोरचा के दो दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी का दुमका में मिला-जुला असर देखने को मिला. झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ता जगह-जगह सड़कों पर उतरे. हालांकि पुलिस-प्रशासन की सक्रियता ने उन्हें […]

विज्ञापन

पहला दिन. स्थानीय नीति के विरोध व राज्य में नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर झाविमो का आर्थिक नाकेबंदी असरदार

दुमका : झारखंड विकास मोरचा के दो दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी का दुमका में मिला-जुला असर देखने को मिला. झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ता जगह-जगह सड़कों पर उतरे. हालांकि पुलिस-प्रशासन की सक्रियता ने उन्हें कोई जोर-जबरदस्ती करने नहीं दिया. जहां-जहां प्रदर्शनकारियों ने दबाव बनाया वहां उनकी गिरफ्तारी कर ली गयी.
जानकारी के मुताबिक कुल 85 समर्थक गिरफ्तार किये गये. इन्हें अलग-अलग जगहों पर बनाये गये कैंप जेल में रखा गया. विधि व्यवस्था के बाबत नगर थाना में आइआरबी के 100 जवान, एंबुलेंस, अग्निशमन दस्ता के अलावा गाड़ी के पहिये में हवा भरने तक की व्यवस्था करके रखी गयी थी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola