आर्थिक नाकेबंदी को लेकर पूरे दुमका में निषेधाज्ञा

Published at :11 Jun 2016 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक नाकेबंदी को लेकर पूरे दुमका में निषेधाज्ञा

पांच से अधिक व्यक्ति घातक हथियार जैसे लाठी, भाला, गड़ासा, तीर-कमान व विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चल सकेंगे जुलूस, आंदोलन, धरना-प्रदर्शन के लिए अनुमति होगी जरूरी दुमका : झारखंड विकास मोरचा द्वारा 11 एवं 12 जून को पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी के आह्वान को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी जिशान कमर ने दंड प्रक्रिया संहिता की […]

विज्ञापन
पांच से अधिक व्यक्ति घातक हथियार जैसे लाठी, भाला, गड़ासा, तीर-कमान व विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चल सकेंगे
जुलूस, आंदोलन, धरना-प्रदर्शन के लिए अनुमति होगी जरूरी
दुमका : झारखंड विकास मोरचा द्वारा 11 एवं 12 जून को पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी के आह्वान को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी जिशान कमर ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 का उपयोग करते हुए पूरे दुमका अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा यह निषेधाज्ञा लागू की गयी है.
इसके लागू रहने पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति घातक हथियार जैसे लाठी, भाला, गड़ासा, तीर-कमान, किसी प्रकार के अग्नेयास्त्र अथवा विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चल सकेंगे और न ही इन हथियारों के साथ जन प्रदर्शन कर पायेंगे. किसी प्रकार का जुलूस, आंदोलन, धरना, प्रदर्शन या सभा का आयोजन भी जिला प्रशासन के सक्षम पदाधिकारी की अनुमति के बिना नहीं होगा. यहां तक कि ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग भी सक्षम पदाधिकारी की अनुमति के बिना नहीं की जा सकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola