छह हजार बच्चों के आंखों की होगी स्क्रीनिंग

Published at :10 Jun 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
छह हजार बच्चों के आंखों की होगी स्क्रीनिंग

दुमका के सभी स्कूलों में साइट फॉर किड्स 13 से परेशानी मिलने पर क्लब करेगा इलाज दुमका : दुमका के सभी स्कूलों में 13 जून से साइट फॉर किड्स कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. यह कार्यक्रम लायंस क्लब द्वारा किया जायेगा. जिसके तहत दुमका के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूली बच्चों के आंखों की स्क्रीनिंग […]

विज्ञापन

दुमका के सभी स्कूलों में साइट फॉर किड्स 13 से

परेशानी मिलने पर क्लब करेगा इलाज
दुमका : दुमका के सभी स्कूलों में 13 जून से साइट फॉर किड्स कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. यह कार्यक्रम लायंस क्लब द्वारा किया जायेगा. जिसके तहत दुमका के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूली बच्चों के आंखों की स्क्रीनिंग की जायेगी. क्लब के जनसंपर्क पदाधिकारी रमण कुमार वर्मा ने बताया कि 13 जून से शुरू होकर यह कार्यक्रम 18 जून तक चलेगा. इस दौरान छह हजार बच्चों के आंखों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य तय किया गया है. उन्होंने बताया कि कक्षा एक से नौ तक के बच्चों की स्क्रीनिंग में अगर उनकी आंखों में किसी तरह की परेशानी पायी गई
तो उसका इलाज क्लब द्वारा किया जायेगा. उन्होंने बताया कि क्लब की ओर बच्चों को नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया जायेगा. कार्यक्रम की तैयारी में अध्यक्ष जेपी झुनझुलवाला, सचिव मुकेश कुमार अग्रवाल, रमण कुमार वर्मा, मनोज कुमार घोष, प्रदिप्तो मुखर्जी, राकेश सिंघानिया आदि सदस्य जुटे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola