जमीन विवाद की पंचायती में दो पक्ष भिड़े, सात पर प्राथमिकी घायल देवघर रेफर

Published at :08 Jun 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद की पंचायती में दो पक्ष भिड़े, सात पर प्राथमिकी घायल देवघर रेफर

मसलिया : मसलिया में जमीन विवाद को लेकर आयोजित पंचायती में दो पक्ष आपस में भिड़ गये और जम कर मारपीट की. घटना मसलिया थाना क्षेत्र के नामीमगल गांव की है. जहां दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर पंचायती हो रही थी, इसी बीच फैसला नहीं आया, तो दो पक्ष आपस में ही […]

विज्ञापन

मसलिया : मसलिया में जमीन विवाद को लेकर आयोजित पंचायती में दो पक्ष आपस में भिड़ गये और जम कर मारपीट की. घटना मसलिया थाना क्षेत्र के नामीमगल गांव की है. जहां दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर पंचायती हो रही थी, इसी बीच फैसला नहीं आया, तो दो पक्ष आपस में ही उलझ गये. देखते-देखते बात इतनी बढ़ गयी कि वे मारपीट पर उतारू हो गये. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी भी दर्ज करायी है.

एक पक्ष के ललका अंसारी ने मसलिया थाना में कांड संख्या 31/16 में भादवि की धारा 341, 323, 307, 379, 504, 506,34 के तहत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उसने बताया है कि पंचायती के दौरान गांव के ही सानिक सिंह, हरण सिंह, पदमा, तुलसी सिंह, पदमा राय की पत्नी, माणिक सिंह आदि ने उसके साथ मारपीट की और पाॅकेट से 3300 रुपये छीन लिया. मारपीट से बुरी तरह घायल ललका अंसारी को इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया है.

वहीं दूसरे पक्ष के राधेश्वर राय ने थाना कांड संख्या 32/16 में भादवि की धारा 341, 323, 504 के तहत ललका अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola