गाबय मिले पांच डॉक्टरों से स्पष्टीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने किया जामा सीएचसी का निरीक्षण दुमका : सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार साहा ने मंगलवार को दिन के 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान पांच चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये. ओपीडी में डॉ अनिल कुमार मौजूद थे. लेकिन डॉ जोना हेंब्रम 30 अप्रैल से अब तक अनुपस्थित पायी गयी. […]
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने किया जामा सीएचसी का निरीक्षण
दुमका : सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार साहा ने मंगलवार को दिन के 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान पांच चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये. ओपीडी में डॉ अनिल कुमार मौजूद थे. लेकिन डॉ जोना हेंब्रम 30 अप्रैल से अब तक अनुपस्थित पायी गयी. उनका इस संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला.
डॉ नुरुल होदा अंसारी भी अनुपस्थित मिले. चिकित्सा प्रभारी डॉ सत्यवती हेंब्रम की उपस्थिति तो बनी हुई थी, पर वे भी निरीक्षण के वक्त नजर नहीं आयीं. आयुष के दो चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद एवं डॉ चंद्रशेखर भी नदारद मिले. आयुष का ओपीडी भी नहीं चल रहा था. सिविल सर्जन ने पड़ताल में पाया कि एक भी चिकित्सक अपने मुख्यालय में आवासन नहीं करते. सिविल सर्जन ने जब डॉ अनिल कुमार से आवासन से संबंधित जानकारी मांगी,
तो जवाब सुनकर डॉ साहा स्तब्ध रह गये. डॉ अनिल ने बताया कि वे बोकारो से ड्यूटी के लिए आना-जाना करते हैं. कुछ कर्मी भी इसी प्रकार अनुपस्थित पाये गये. सबों से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया गया.
सादे कागज पर बन रही थी परची
ओपीडी में पिछले कई दिनों से सादे कागज में मुहर लगाकर डॉक्टर दवाइयां लिख रहे थे. सिविल सर्जन ने इस पर आपत्ति जतायी और कड़ी हिदायत दी की छपे हुए परचे में ही दवाइयां लिखने की हिदायत दी.
एक्सपायर होने वाली दवा न बांटे
अस्पताल में मई 2016 में एक्सपायर होने वाली दवा मेट-जी 200 का वितरण हो रहा था. इस दवा के वितरण पर उन्होंने रोक लगाने का आदेश दिया. कहा कि इस दवा का वितरण अप्रैल महीने तक ही कराना था.
रेडियेंट वार्मर पड़ा था खराब
इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव गृह में रेडियेंट वार्मर खराब पड़ा हुआ पाया गया. मलेरिया, टीबी, एचआइवी जैसी जांच की सुविधा वहां उपलब्ध है. लेकिन टीसी-डीसी जैसी सामान्य जांच नहीं होती. डॉ साहा ने टीसीडीसी से रिजेंट मंगवाने का निर्देश दिया.
हर दिन हो टीकाकरण
सिविल सर्जन ने मेन रोड में इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रहने के मद्देनजर आपात स्थिति के लिए हमेशा तैयार रखने और सातों दिन 24 घंटे सुविधा सुनिश्चित कराने का आदेश दिया. उपलब्ध मानव संसाधन के अनुरूप उन्होंने हर दिन टीकाकरण कराने की व्यवस्था भी चालू करने का आदेश दिया. जल संकट के समाधान के लिए पत्राचार करने का उन्होंने आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




