मसलिया में एक घर जलकर राख, नहीं पहुंचा दमकल

मसलिया : मसलिया प्रखंड अंतर्गत नयाडीह पंचायत के गोविंदपुर गांव में अगलगी से एक घर स्वाहा हो गया. घटना रविवार के दिन के करीब दो बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार अगलगी से गोविंदपुर गांव के भोला साह का खपरेल मकान राख हो गया. दिन के करीब दो बजे हल्की बरसात हुई और तेज […]
मसलिया : मसलिया प्रखंड अंतर्गत नयाडीह पंचायत के गोविंदपुर गांव में अगलगी से एक घर स्वाहा हो गया. घटना रविवार के दिन के करीब दो बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार अगलगी से गोविंदपुर गांव के भोला साह का खपरेल मकान राख हो गया. दिन के करीब दो बजे हल्की बरसात हुई और तेज हवा भी चली,
इसी बीच किसी तरह घर में आग लग गई. हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे घर को कब्जे में ले लिया था और घर पर रखे सारे सामान व धान-चावल जलकर राख हो गये. अग्नि पीड़ित भोला साह ने सीओ को लिखित आवेदन देकर अगलगी की सूचना दी और मुआवजे की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




