ePaper

इसीएल के कैंप में 70 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated at : 28 Oct 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
इसीएल के कैंप में 70 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

भारत सेवाश्रम संघ पाथरा में इसीएल सतग्राम श्रीपुर ने हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर भारत सेवाश्रम संघ पाथरा में इसीएल सतग्राम श्रीपुर ने हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया. इसमें 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. नि: शुल्क चिकित्सा जांच शिविर में भारत सेवाश्रम संघ पाथरा स्थित सेवा सदन में भर्ती मरीजों के अलावा आसपास के गांवों से भी लोगों ने पहुंच कर स्वास्थ्य जांच करायी. इसीएल के क्षेत्र प्रबंधक संजय भौमिक के नेतृत्व में आयोजित शिविर में डॉ आरएन सोरेन, डॉ शुभकंर मुखर्जी, डॉ सरोज दास, डॉ कुनामी हेंब्रम, कल्याण राय, एचएच मांझी शामिल थे. संघ के सचिव स्वामी नित्यव्रतानंदजी महाराज ने टीम के सदस्यों के कार्य की सराहना की. मौके पर शिक्षक जयदेव दे, बोध वोदरा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola