?? ?????? ????? ???? ??? ?????????? ??????????? ?? ?????

दो दिवसीय तृतीय ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजनझारखंड बना उपविजेताराज्य से कुल 70 प्रतिभागियों ने लिया भाग वहीं जिले से 27 ने दिखायी प्रतिभाप्रतियोगिता में 20 स्वर्ण, 17 रजत और 20 कांस्य पदक झटके फोटो: 22 जाम 14प्रतिनिधि, जामताड़ा दो दिवसीय तृतीय ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता 19-20 दिसंबर को नियामतपुर के आरके मेमोरियल स्कूल […]
दो दिवसीय तृतीय ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजनझारखंड बना उपविजेताराज्य से कुल 70 प्रतिभागियों ने लिया भाग वहीं जिले से 27 ने दिखायी प्रतिभाप्रतियोगिता में 20 स्वर्ण, 17 रजत और 20 कांस्य पदक झटके फोटो: 22 जाम 14प्रतिनिधि, जामताड़ा दो दिवसीय तृतीय ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता 19-20 दिसंबर को नियामतपुर के आरके मेमोरियल स्कूल प्रांगण में आयोजित हुई. जिसमें राज्य से 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया. वहीं टीम में जामताड़ा जिले में 27 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. खेल में झारखंड टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण, 17 रजत और 20 कांस्य पदक झटक कर उप विजेता बनी. प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बेस्टर फाइटर जेएनवी जामताड़ा के गोविंद किस्कू बने. खेल में कोच सूरज कुमार पासवान एवं टीम मैनेजर परिणिता सिंह का योगदान सराहनीय रहा. इस बात कि जानकारी टीबीआइ के झारखंड प्रभारी दीपक दुबे ने दी. पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ीगोविंद किस्कू, निरंजन माहाली, बिमल किस्कू, विजय टुडू, विजय हांसदा, गोविंद मंडल, राजेंद्र मंडल, शिवेश्वर दास, कुलदीप हेम्ब्रम, अर्जुन बेसरा, रंजित मंडल.रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ीरूपा कुमारी, कुमार मृणाल, मताल सिंह राहुल, संजीव हेम्ब्रम, संदीप सोरेन, गणेश पुजहर.कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ीफरजाना खातून, ईश्वर चंद्र राय, विलास महतो, प्रवीण कुमार राय, सोनू कुमार मल्लिक, नयल पांडे, सूरज यादव, शिवम भोक्ता, गौरव गिरी, शिव शंकर बास्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










