???? ???????? ?? ??? ?? ?????? ???????

सफाई कर्मियों से बंद हो सौतेला व्यवहार विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने खोला मोरचा, किया धरना-प्रदर्शन, कहाप्रतिनिधि, दुमकानगरपालिका के कर्मियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को काम बंद कर दिया और नगर पर्षद कार्यालय परिसर में धरना भी दिया. झारखंड लोकल बॉडिज इंपलाईज फेडरेशन के बैनर तले आयोजित इस धरना प्रदर्शन […]
सफाई कर्मियों से बंद हो सौतेला व्यवहार विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने खोला मोरचा, किया धरना-प्रदर्शन, कहाप्रतिनिधि, दुमकानगरपालिका के कर्मियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को काम बंद कर दिया और नगर पर्षद कार्यालय परिसर में धरना भी दिया. झारखंड लोकल बॉडिज इंपलाईज फेडरेशन के बैनर तले आयोजित इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता राजेंद्र हरि ने की. फेडरेशन के सचिव विजय कुमार दास ने नगरपालिका के कार्यकलाप व सफाई कर्मियों पर हो रहे सौतेला व्यवहार का कड़ा विरोध किया और कहा कि जब तक सफाई कर्मियों की मांगों पर सहमति नहीं बनती है. तब तक इसके विरोध में आंदोलन जारी रहेगा. श्री दास ने सफाई कर्मियों से नगर पर्षद के अध्यक्ष के झांसे में भी ना आने की अपील की और कहा कि यदि मांगों पर अविलंब सहमती नहीं बनती है, तो 25 दिसंबर को फेडरेशन द्वारा वीर कुंवर सिंह चौक पर नगर पर्षद में फैले भ्रष्टाचार, अध्यक्ष की मनमानी व कर्मचारी के प्रति सौतालपन के व्यवहार को जनता के समक्ष लाया जायेगा. धरना में विजय हरि, विनोद हरि, उमेश हरि, मधु हरि, राजेश हरि, छब्बु हरि, श्रवण हरि, अजय हरि, अनिला मेहतरानी, लक्ष्मी मेहतारानी, पुनम मेहतरानी, रीता मेहतरानी, गोवी मेहतरानी, अनिल बाबू, अलादी हांसदा, काशी राय आदि शामिल थे……………………………..फोटो22 दुमका-31नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष धरना देते सफाई कर्मी…………………………….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










