??????? ?? ????? ?? ???? ????? ?????? ?????????

Published at :21 Dec 2015 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
??????? ?? ????? ?? ???? ????? ?????? ?????????

लोहरदगा उप चुनाव पर बोले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्लिम व ईसाई समाज में नहीं बना सके हैं अब तक जगह जनता के दिलों में जगह नहीं बना सकीं थी एनडीए प्रत्याशीसंवाददाता, दुमकाभाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विरंची नारायण ने कहा है कि लोहरदगा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी बिल्कुल नयी थी जिस कारण वह जनता के दिल […]

विज्ञापन

लोहरदगा उप चुनाव पर बोले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्लिम व ईसाई समाज में नहीं बना सके हैं अब तक जगह जनता के दिलों में जगह नहीं बना सकीं थी एनडीए प्रत्याशीसंवाददाता, दुमकाभाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विरंची नारायण ने कहा है कि लोहरदगा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी बिल्कुल नयी थी जिस कारण वह जनता के दिल में जगह नहीं बना सकी थीं. इस हार की समीक्षा की जानी चाहिये. दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में विरंची ने कहा कि लोहरदगा का जातीय और सामाजिक समीकरण हमेशा से भाजपा के पक्ष में नहीं रहा है. वहां 60 प्रतिशत मुस्लिम और 20 प्रतिशत ईसाई मतदाता हैं. लोग चुनाव के पहले तक तो विकास एवं मुद्दों की चर्चा करते हैं पर चुनाव आते ही जाति, धर्म और जमात हावी हो जाता है. यही बिहार में भी हुआ और अभी-अभी लोहरदगा में. उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार अल्पसंख्यकों के बीच काम कर रही है पर सच यह है कि अबतक हम मुस्लिम और इसाई समाज का दिल जीतने में सफल नहीं हो पाये हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रयास है कि जिले में 24 से पहले मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो जाए. इसके बाद जिलाध्यक्ष का चयन होगा. प्रयास रहेगा कि चयन में आम सहमति बने, ऐसा नहीं होने पर चुनाव के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचेगा. उन्होंने कहा कि अभी भाजपा कार्यकर्ताओं से राय मशविरा किया जा रहा है. हर हाल में 24 से पहले मंडल अध्यक्ष की घोषणा करनी है. मंडल कहां बढ़ना है, इसकी सूची तैयार कर केंद्र के पास भेज दी गई है. सदस्यता अभियान का सत्यापन चल रहा है. कहा कि जिले में वहीं कार्यालय मान्य है जिसका संचालन जिलाध्यक्ष कर रहे हैं. दूसरे कार्यालय का कार्यालय का कोई अर्थ ही नहीं रहता है. मौके पर निवास मंडल, मनोज सिंह पहाडि़या, युवा मोरचा जिलाध्यक्ष मनोज साह, मृणाल मिश्रा, नीरज भंडारी, नीरज बैरा, ओम केशरी, सारिक आलम, अजय कुमार गुप्ता व गौरीशंकर यादव समेत सभी 12 मंडल के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे……………………..फोटो20 दुमका 110…………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola