पुल से नीचे गिरा सूमो, दो मरे

Published at :20 Dec 2015 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
पुल से नीचे गिरा सूमो, दो मरे

दो लोग घायल दुमका : सदर प्रखंड के सागबेहरी गांव में शनिवार की रात एक सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के मुताबिक, एक मैरुन रंग की सूमो विक्टा गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग दुमका से गांदो की ओर जा […]

विज्ञापन
दो लोग घायल
दुमका : सदर प्रखंड के सागबेहरी गांव में शनिवार की रात एक सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के मुताबिक, एक मैरुन रंग की सूमो विक्टा गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग दुमका से गांदो की ओर जा रहे थे.
इसी दौरान सागबेहरी के पास एक जोरिया में बने पुल के समीप सूमो विक्टा गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और पुल से नीचे गिर गयी.
इस हादसे में गाड़ी में सवार एक बुजुर्ग महिला व एक युवक के घटनास्थल पर ही मौत हो जाने की सूचना है. मुफस्सिल थाना के अवर निरीक्षक फागुनी पासवान एवं सीपी कैथल सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे तथा दोनो शवों को बाहर निकलवाया तथा दोनो घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. दोनों का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
घायलों की पहचान रेजीन हंेब्रम (55) एवं स्टीफन मुर्मू (07) बताया जा रहा है. पानी में डूबे रहने की वजह से ठंड से इनका बुरा हाल था. दोनो बेनागडि़या के रहने वाले बताये जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि सूमो में सवार होकर ये सभी बेनागडि़या वापस लौट रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हुआ. चालक फरार बताया जा रहा है. रिकवरी भान मंगवाकर सूमो गाड़ी को नदी से बाहर निकलवा लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola