??????????? ??????????? ??? ???? ???????? ?? ??? ???? ?? ?????

Published at :15 Dec 2015 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
??????????? ??????????? ??? ???? ???????? ?? ??? ???? ?? ?????

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं उसके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल बासुकिनाथ. जरमुंडी प्रखंड के नवनिर्वाचत जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति एवं वार्ड सदस्य जीतने के बाद समर्थकों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में जश्न का माहौल है. पटाखे की आवाज एवं समर्थक एक दूसरे को अबर गुलाल लगाकर होली खेल रहे हैं. मंगलवार को पुतलीडाबर पंचायत […]

विज्ञापन

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं उसके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल बासुकिनाथ. जरमुंडी प्रखंड के नवनिर्वाचत जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति एवं वार्ड सदस्य जीतने के बाद समर्थकों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में जश्न का माहौल है. पटाखे की आवाज एवं समर्थक एक दूसरे को अबर गुलाल लगाकर होली खेल रहे हैं. मंगलवार को पुतलीडाबर पंचायत के नवनिर्वाचत मुखिया बाबुराम मुर्मू सहित विभिन्न पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि भगवान भोलेनाथ से आर्शीवाद लेने फौजदारी दरबार पहुंचे. बनवारा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया कामदेव पुजहर ने पंचायत क्षेत्र में घुम-घुम कर समर्थकों का आर्शीवाद लिया एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर संतोकी राय, निरंजन मंडल सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि के समर्थक मौजूद थे.—————————फोटो-15 बासुकिनाथ मुखिया-01——————— पुतलीडाबर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया————————–जिप समर्थकों ने आतिशबाजी की————————बासुकिनाथ. जरमुंडी प्रखंड जिला परिषद क्षेत्र संख्या-17 से चंद्रशेखर यादव निर्वाचित हुए. उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शेखर सुमन से 1939 वोट के अंतर से जीते. जिप क्षेत्र संख्या-16 से जयप्रकाश मंडल 500 वोट के ंअतर से एवं जिप क्षेत्र संख्या-15 से संगीता देवी 1300 वोट के अंतर से जीते. जीत की सूचना मिलते ही समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया.——————

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola