शालिनी प्रकरण: आज उठ सकता है परदा!

Published at :13 Dec 2015 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
शालिनी प्रकरण: आज उठ सकता है परदा!

दुमका : शादी से एक दिन पहले मृत पायी गयी शालिनी अग्रवाल की मौत की गुत्थी तक पुलिस लगभग पहुंच चुकी है. इस मामले में कल पुलिस अहम खुलासा कर सकती है. कल दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला इसका खुलासा कर सकते हैं कि उसकी मौत आत्महत्या थी या हत्या. सूत्रों के मुताबिक पुलिस […]

विज्ञापन

दुमका : शादी से एक दिन पहले मृत पायी गयी शालिनी अग्रवाल की मौत की गुत्थी तक पुलिस लगभग पहुंच चुकी है. इस मामले में कल पुलिस अहम खुलासा कर सकती है. कल दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला इसका खुलासा कर सकते हैं कि उसकी मौत आत्महत्या थी या हत्या. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शालिनी की मौत के प्रकरण में अब तक गायब रहे उसके मित्र अंकित मोदी के एक नजदीकी मित्र से भी पूछताछ की है. माना जा रहा है कि इस पूछताछ के बाद भी पुलिस को कुछ अहम जानकारी हासिल हुई है.

हालांकि शनिवार को इस मामले में पुलिस महकमे के अधिकारी इस मामले में अनुसंधान अंतिम स्थिति में रहने की बात कहते हुए कुछ भी अद्यतित जानकारी देने से बचते रहे. घटना के पांचवे दिन तक गायब अंकित मोदी को लेकर भी पुलिस चुप रही.

आठ को मिला था शालिनी का शव

शालिनी अग्रवाल अपनी शादी के एक दिन पहले 8 दिसंबर को सहारा बाजार के निकट मुख्य सड़क से थोड़ी दूरी बागमारी में मृत पायी गयी थी. उसके पास से कीटनाशक की बोतल भी बरामद हुई थी.

देर शाम उसकी शिनाख्त हो सकी थी और दूसरे दिन परिवार के सदस्यों को शव मिल पाया था. शालिनी के पिता ने इस मामले में अंकित मोदी के खिलाफ दफा 306 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें प्रदीप अग्रवान ने बेटी की मौत के लिए अंकित मोदी को जिम्मेदार ठहराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola