मयुराक्षी नदी में डूबने से सेवानिवृत सैनिक की मौत

Published at :12 Dec 2015 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
मयुराक्षी नदी में डूबने से सेवानिवृत सैनिक की मौत

दुमका कोर्ट : हिजला पानी टंकी के समीप मयूराक्षी नदी से मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक शव बरामद किया है. शव की पहचान जामा थाना क्षेत्र के जामदली पहाड़पुर के 70 वर्षीय बड़का हेंब्रम के रूप में किया गया है. जानकारी के अनुसार बड़का हेंब्रम मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और सेना से सेवानिवृत्त हुए […]

विज्ञापन
दुमका कोर्ट : हिजला पानी टंकी के समीप मयूराक्षी नदी से मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक शव बरामद किया है. शव की पहचान जामा थाना क्षेत्र के जामदली पहाड़पुर के 70 वर्षीय बड़का हेंब्रम के रूप में किया गया है. जानकारी के अनुसार बड़का हेंब्रम मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और सेना से सेवानिवृत्त हुए थे. 8 दिसंबर को वह अपने बेटे के साथ प्रधान स्टेट स्टेट बैंक के प्रधान शाखा में पेंशन निकासी करने आये थे और अपने लड़के से बिछड़ कर कहीं चले गये. उसके बेटे मोलिंद हेंब्रम ने अपने घर वालों के साथ काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला.
इसके बाद उसने 9 दिसंबर की देर शाम नगर थाना में बड़ा हेंब्रम के लापता होने का सनहा दर्ज कराया. अर्द्ध विक्षिप्त होने के कारण वह भटकते हुए हिजला रोड पानी टंकी की ओर चले गये और मयुराक्षी नदी पार करने के दौरान डूबने से उनकी मौत हो गयी होगी!
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola