नप को विभिन्न मदों में मिले चार करोड़ के आवंटन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2015 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

बदलेगी नप की सूरत दुमका : दुमका नगर परिषद को नगर विकास विभाग से विभिन्न मदों में हाल के दिनों में चार करोड़ रुपये के आवंटन प्राप्त हुए हैं. सबसे अधिक राशि शहरी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बनी है. शहरी परिवहन व्यवस्था के मद में व्यय के लिए एक आवंटन 1 करोड़ […]
विज्ञापन
बदलेगी नप की सूरत
दुमका : दुमका नगर परिषद को नगर विकास विभाग से विभिन्न मदों में हाल के दिनों में चार करोड़ रुपये के आवंटन प्राप्त हुए हैं. सबसे अधिक राशि शहरी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बनी है. शहरी परिवहन व्यवस्था के मद में व्यय के लिए एक आवंटन 1 करोड़ 43 लाख 39 हजार 310 रुपये का प्राप्त हुआ है, तो दूसरा आवंटन लगभग 10.67 लाख रुपये का.
वहीं नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए विभाग ने दो अलग-अलग मदों से एक करोड़ बत्तीस लाख रुपये का लगभग आवंटन भेजा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के बाबत स्वच्छता संबंधी योजनाओं के लिए 8.05 लाख रुपये का आवंटन दिया गया है.
ई-रिक्शे की खरीद के लिए भी लगभग दस लाख रुपये विभाग ने उपलब्ध करवाया है. इसके अलावा 14वें वित्त आयोग के तहत जेनरल बेसिक ग्रांट के रूप में प्रथम किस्त के तौर पर 83.88 लाख रुपये का आवंटन भेजा गया है.
वधशाला के निर्माण के लिए भी मिली राशि
उपराजधानी दुमका में अभी सड़क के किनारे जहां-तहां वधशाला चल रहा है. इसे देखते हुए वधशाला निर्माण के लिए भी सरकार ने नगर परिषद को आवंटन भेजा है. वधशाला का निर्माण कराने के लिए सरकार ने 6.71 लाख रुपये का आवंटन भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










