?????? ??? ????? ?????? ?? ??? ??????? ??????? ??????

प्रधान संघ संगठन मजबूती के साथ चलायेगा सदस्यता अभियान प्रतिनिधि, बासुकिनाथग्राम प्रधान संघ की बैठक जरमुंडी में बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें प्रधानों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. संगठन मजबूती एवं सदस्यता अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में प्रधान संघ के […]
प्रधान संघ संगठन मजबूती के साथ चलायेगा सदस्यता अभियान प्रतिनिधि, बासुकिनाथग्राम प्रधान संघ की बैठक जरमुंडी में बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें प्रधानों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. संगठन मजबूती एवं सदस्यता अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में प्रधान संघ के प्रमंडलीय महामंत्री श्यामाकांत झा मुख्य रूप से उपस्थित थे. श्री झा ने कहा कि 21 दिसंबर को विधानसभा के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम ग्राम प्रधान संघ की और से किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर अधिक से अधिक प्रधानों को रांची चलने की अपील की. अंचल कार्यालय से जबतक रजिस्टर-2 की प्रति प्राप्त नहीं हो जाती है तब तक ग्राम प्रधान लगान वसूली नहीं करेगा. मौके पर उपाध्यक्ष गौरीशंकर पांडेय, संरक्षक लालमोहन राय, सचिव मधुसूदन झा, संयुक्त सचिव देवव्रत मंडल, डोमन राय, बलदेव महतो, राजेंद्र, श्रीपति मांझी, पुरन राय, महेंद्र सिंह, जगदीश मांझी, भुदर मंडल, वासुदेव कोटवार, रामचंद्र मुर्मू, विष्णुकांत चौधरी, लखी राय, केवल कापरी, भोला राय, रामकिशोर राय, विंदेश्वर दूबे, रामु माया, संजय यादव, मुंशी मुर्मू, जगदीश मांझी, जयनाथ लयाक, मणिकांत खिरहर, महेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित थे.————————-फोटो-9 बासुकिनाथ प्रधान संघ-01———————बैठक करते ग्राम प्रधान संघ के सदस्य——————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










