?????? ?????// ???????? ?? ?? ???????? ?? ??? ?????? 13 ??

Published at :09 Dec 2015 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ?????// ???????? ?? ?? ???????? ?? ??? ?????? 13 ??

पंचायत चुनाव// रानीश्वर के दस पंचायतों के लिए मतगणना 13 को प्रतिनिधि, रानीश्वररानीश्वर प्रखंड के दस पंचायतों के लिए 13 दिसंबर व सात पंचायतों के लिए 14 दिसंबर को मतगणना होगी़ 13 दिसंबर को तालडंगाल, मोहुलबोना, धानभाषा, आसनबनी, सालतोला, सुखजोड़ा, पाथरा, कुमिरदहा, सादीपुर व बांसकुली पंचायतों का मतगणना किया जायेगा. जबकि 14 दिसंबर को रांगालिया, […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव// रानीश्वर के दस पंचायतों के लिए मतगणना 13 को प्रतिनिधि, रानीश्वररानीश्वर प्रखंड के दस पंचायतों के लिए 13 दिसंबर व सात पंचायतों के लिए 14 दिसंबर को मतगणना होगी़ 13 दिसंबर को तालडंगाल, मोहुलबोना, धानभाषा, आसनबनी, सालतोला, सुखजोड़ा, पाथरा, कुमिरदहा, सादीपुर व बांसकुली पंचायतों का मतगणना किया जायेगा. जबकि 14 दिसंबर को रांगालिया, दक्षिणजोल, हरिपुर, पाटजोड़, वृंदावनी, बिलकांदी व गोबिंदपुर पंचायत का. प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि मतगणना की तिथि जिला स्तर से निर्धारित की गयी है़ दो अलग-अलग तारिख को मतगणना होने से सभी पंचायत के लोगों को एक साथ मतगणना स्थल पर नहीं जाना पड़ेगा़ मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर लगातार पंचायत क्रमानुसार चलेगा़ मतगणना के लिए दो कमरे की व्यवस्था की गई है. 13 दिसंबर को कमरा संख्या एक में तालडंगाल, धानभाषा, मोहुलबोना, आसनबनी व सालतोला पंचायत का मतगणना होगा तथा कमरा संख्या दो में सुखजोड़ा, पाथरा, कुमिरदहा, सादीपुर व बांसकुली पंचायत का मतगणना होगा़ वहीं 14 दिसंबर को कमरा संख्या एक में रांगालिया, दक्षिणजोल, हरिपुर व पाटजोड़ पंचायत तथा कमरा संख्या दो में वृंदावनी, बिलकांदी व गोबिंदपुर पंचायत की मतगणना होगी.मुखिया पद के 15 प्रत्याशियों को नोटिसरानीश्वर प्रखंड से मुखिया पद के लिए पंचायत चुनाव लड़ने वाले 15 प्रत्याशियों को अंचल कार्यालय से नोटिस भेजी गयी है़ यह नोटिस उन प्रत्याशियों को भेजी गई है जो चुनाव में खर्च किये गये राशि का ब्योरा अंचलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी के पास जमा नहीं किये है़ं अंचलाधिकारी प्रभाष चंद्र दास ने बताया कि जिन 15 मुखिया पद के प्रत्याशी आय व्यय के खर्च का ब्योरा जमा नहीं किया है़ वैसे प्रत्याशियों के नाम नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर खर्च का ब्योरा जमा करने का निर्देश दिया गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola