??? ??? ??? ?? ???? ?? ???? ???????? ?? ????????

Published at :09 Dec 2015 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
??? ??? ??? ?? ???? ?? ???? ???????? ?? ????????

सात साल में भी नहीं बन पाया रानीश्वर का स्टेडियम जमीन विवाद थमने के बाद भी अधर में लटका है निर्माण कार्य खेल प्रेमियों में छायी मायूसीप्रतिनिधि, रानीश्वररानीश्वर में स्टेडियम निर्माण कार्य में ग्रहन लग गया है़ यहां सात सालों में भी स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है. रानीश्वर मध्य स्कूल के […]

विज्ञापन

सात साल में भी नहीं बन पाया रानीश्वर का स्टेडियम जमीन विवाद थमने के बाद भी अधर में लटका है निर्माण कार्य खेल प्रेमियों में छायी मायूसीप्रतिनिधि, रानीश्वररानीश्वर में स्टेडियम निर्माण कार्य में ग्रहन लग गया है़ यहां सात सालों में भी स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है. रानीश्वर मध्य स्कूल के मैदान में करीब सात साल पहले स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया गया था़ स्टेडियम निर्माण कार्य के शुरू होने पर स्थानीय लोगों को खास कर खेल प्रेमियों में काफी खुशी का माहौल था़ लेकिन लंबे समय से निर्माण कार्य के अधूरे पड़े रहने से लोगों में मायूसी छा गयी है़ 90 लाख रूपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, इसका निर्माण कार्य पहले रघुनाथपुर उच्च विद्यालय के मैदान में शुरू किया गया था और इसी के तहत रघुनाथपुर में निर्माण के लिए नींव भी खोदी गयी थी़ लेकिन स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल चयन को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया और कुछ दिनों तक निर्माण कार्य ठप रहा़ बाद में रानीश्वर स्कूल के मैदान में निर्माण कार्य शुरू किया गया़ वहां भी जमीन विवाद को लेकर जमीन मालिक द्वारा न्यायालय का शरण लेने पर निर्माण कार्य अधर में लटक गया़ रानीश्वर स्कूल के मैदान का जमीन कुछ सरकारी कुछ गोचर व कुछ हिस्सा जमाबंदी था़ तत्कालीन उपायुक्त प्रशांत कुमार ने जमीन मालिकों के साथ वार्त्ता कर मामले का सुलझाने का प्रयास किया. जिसके बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया. तब से अब तक स्टेडियम निर्माण के नाम पर चाहरदीवारी और गैलरी व स्टॉल का निर्माण कराया गया है़ स्टेडियम का गेट व स्टॉलों का दरवाजा तक नहीं लगाया गया है़ स्टेडियम का गेट नहीं रहने से यहां हर रोज शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़़ा लगने लगता है़ निर्माण कार्य की धीमी गति को देख लोग इसका कारण विभाग की लापरवाही बताते हैं. मिली जानकारी के अनुसार स्टेडियम निर्माण कार्य एनआरईपी विभाग की ओर से करायी जा रही है़ निर्माण कार्य के तत्कालीन अभिकर्ता सहायक अभियंता सुमन कुमार का स्थानांतरण हो चुका है़ वर्त्तमान में जो अभिकर्त्ता है, उनके द्वारा कार्य में रुचि नहीं लेने के कारण स्टेडियम का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है़ कहते हैं ग्रामीण’रानीश्वर में स्टेडियम के बन जाने से प्रखंड के खिलाडि़यों को खेल कूद के अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित करने में काफी सुविधा मिलेगी. लंबे समय से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है इसे जल्द पूरा करना चाहिए.’निर्मल मंडल, जयताड़ा’रानीश्वर में बहुत कोशिशों के बाद स्टेडियम की स्वीकृति मिली है़ विभागीय अधिकारियों के लापरवाही के कारण निर्माणाधीन स्टेडियम बेकार पड़ा है़ रानीश्वर का फुटबॉल मैदान में सभी प्रकार के खेल का आयोजन किया जाता था, अब वो भी बंद हो गया है़’शेख रियाज, पाथरा’स्टेडियम का निर्माण कार्य अधूरा रहने से यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है़ जिसे रोकने के लिए इसे अविलंब पूरा करना होगा, ताकि यह उपयोगिता के अभाव में बेकार ही ना पड़ा रह जाय और खिलाड़ियों को इसका लाभ मिले.’तारापद सरकार, सुखजोड़ा’रानीश्वर स्टेडियम के निर्माण के लिए जमीन का विवाद चल रहा था़ जमीन विवाद को सुलझा लिया गया है़ निर्माण कार्य पूरा कराने का दायित्व अभिकर्ता व विभाग का है़’प्रभाष चंद्र दास, सीओ, रानीश्वर ………………………………………..फोटो 9 डीएमके/रानीश्वर 1, 2, 3,4 व 51़ रानीश्वर का निर्माणाधीन स्टेडियम2़ निर्मल मंडल3़ शेख रियाज4़ तारापद सरकार5़ प्रभाष चंद्र दास………………………………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola