अज्ञात वाहन से लकड़बग्घा मरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : दुमका-पाकुड़ मार्ग पर श्री अमड़ा के निकट आसपास के जंगल से भटकता हुआ एक लकड़बघ्घा वाहन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. बीती रात नौ बजे इस हादसे की सूचना मिलने पर लकड़बघ्घे के शव को उठाकर हिजला पश्चिम प्रक्षेत्र के परिसर में ले आया गया और मंगलवार को […]
विज्ञापन
दुमका : दुमका-पाकुड़ मार्ग पर श्री अमड़ा के निकट आसपास के जंगल से भटकता हुआ एक लकड़बघ्घा वाहन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी.
बीती रात नौ बजे इस हादसे की सूचना मिलने पर लकड़बघ्घे के शव को उठाकर हिजला पश्चिम प्रक्षेत्र के परिसर में ले आया गया और मंगलवार को उसका अंत्यपरीक्षण कराया गया. वनपाल रामकृपाल शर्मा ने बताया कि लकड़बघ्घे का पोस्टमार्टम रेफरल पशु चिकित्सालय में कराये जाने के बाद प्रक्रिया के अनुरूप सिदो कान्हू पार्क में उसे दफना दिया गया.दुमका के आसपास के जंगलों में अभी भी वन्यप्राणी हैं.
हाल ही में कुरुवा के पास एक विशालकाय अजगर मिला था, जिसने एक बकरे को निगल लिया था. घटना के बाद ग्रामीणों ने अजगर को पीट-पीट कर मार डाला था. विभागीय पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके में लकड़बघ्घा सहित कई अन्य विलुप्तप्राय वन्यप्राणी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










