अनियंत्रित है वाहनों की गति, कोई देखने वाला नहीं

Published at :09 Dec 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित है वाहनों की गति, कोई देखने वाला नहीं

दुमका : शहर के व्यस्त मार्गों में स्पीड बेकर नहीं होने से दुर्घनाएं बढ़ती जा रही है. तकरीबन हर दिन छोटे-मोटे हादसे आये हाेते रहते हैं. आलम यह है कि नो इंट्री के खुलते ही सड़कों पर ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है. टावर चौक से लेकर डंगाल पाड़ा व डीसी चौक के पास […]

विज्ञापन
दुमका : शहर के व्यस्त मार्गों में स्पीड बेकर नहीं होने से दुर्घनाएं बढ़ती जा रही है. तकरीबन हर दिन छोटे-मोटे हादसे आये हाेते रहते हैं. आलम यह है कि नो इंट्री के खुलते ही सड़कों पर ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है.
टावर चौक से लेकर डंगाल पाड़ा व डीसी चौक के पास तेजी से वाहन गुजरते हैं. इसमें ट्रकों की संख्या अधिक है. यह इलाका घनी आबादी का होने के कारण लोग दुर्घटना का आसानी से शिकार बन जाते हैं. उल्लेखनीय है कि दो-तीन पहले ही दुधानी के टॉवर चौक पर बजरंगबली मंदिर के पास एक बाइक पर सवार महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए थे. एक ट्रक उनकी बाइक को कुचलते हुए निकल भागा था.
उसी दिन महारो में भी एक अन्य व्यक्ति को ट्रक कुचल दिया था. दूसरे दिन गिलानपाड़ा चौक पर एक बाइक सवार चपेट में आ गया था. इन दोनों ही हादसों के बाद सड़क जाम हुआ था और स्पीड ब्रेकर की मांग लोगों ने उठायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola