???? ???// ????? ?? ?? ??? ???? ???? ????? ?? ??//?? ??????? ??? ????? ?? ???? ??? ????? ???? ?? ?????? ???????//???????? ??? ?????? ?????? ????? ???? ?? ????

बड़ी खबर// विवाह से एक दिन पहले मिला युवती का शव//आज भागलपुर में विवाह के बंधन में बंधने वाली थी शालिनी अग्रवाल//मारवाड़ी चौक निवासी प्रेमी अंकित मोदी भी गायब संवाददाता, दुमका/बासुकिनाथदेवघर-बासुकिनाथ के बीच सहारा बाजार के समीप मंगलवार की सुबह बागमारी मैदान से 25 वर्षीय एक युवती शालिनी अग्रवाल का शव बरामद किया गया है. […]
बड़ी खबर// विवाह से एक दिन पहले मिला युवती का शव//आज भागलपुर में विवाह के बंधन में बंधने वाली थी शालिनी अग्रवाल//मारवाड़ी चौक निवासी प्रेमी अंकित मोदी भी गायब संवाददाता, दुमका/बासुकिनाथदेवघर-बासुकिनाथ के बीच सहारा बाजार के समीप मंगलवार की सुबह बागमारी मैदान से 25 वर्षीय एक युवती शालिनी अग्रवाल का शव बरामद किया गया है. शालिनी की बुधवार को कहलगांव से शादी होनेवाली थी और शादी से ठीक एक दिन पहले उसका शव बरामद किया गया. दिनभर पुलिस इस शव की पहचान करने में लगी रही थी. दरअसल शालिनी की शादी को लेकर परिवार के सारे सदस्य मंगलवार को ही भागलपुर निकलने वाले थे. उससे पूर्व ही सबेरे चार बजे के करीब शालिनी घर से गायब पायी गयी. कहा जा रहा है कि बड़ी बेटी की मौत से अनजान परिवार के सदस्यों ने लाज बचाने के लिए शालिनी की छोटी बहन से उक्त लड़के की शादी कराने का फैसला किया और उसे ही लेकर भागलपुर चले गये. 15-16 दिनों से चल रही थी तैयारीशालिनी की शादी की तैयारी पंद्रह-सोलह दिनों से चल रही थी. शालिनी की शादी के लिए सारे रस्म भी शुरु हो गये थे. इसलिए उसके हाथों और पैरों में मेहंदी भी रचाई गयी थी. सुबह जब शव मिला और पहचान नहीं हो पा रही थी, तब पुलिस को यह आशंका हुई थी कि युवती ने शादी से पहले जहर खा लिया है.किसी दूसरे से चल रहा था प्रेम प्रसंगशालिनी का दुमका मारवाड़ी चौक के आसपास के अंकित मोदी नाम के किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसलिए वह शादी नहीं करना चाहती थी और माना जा रहा है कि शादी से पहले उसने घर से भाग कर ऐसा कदम उठा लिया. बहरहाल दोपहर तक अज्ञात मान रही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया और शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में ही छोड़ दिया है.पुलिस ने तसवीर दिखाकर करायी शिनाख्तपुलिस इंस्पेक्टर सह जरमुंडी के थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने दुधानी से एक युवती के भागने की चरचा पर उस शव की तसवीर मुहल्ले के लोगों तथा शालिनी के रिश्तेदारों को दिखाकर उसकी पहचान करायी. लोगों ने दुधानी के प्रदीप अग्रवाल की बेटी के रूप में उसकी पहचान की.नहीं है घर में कोई सदस्यशादी को लेकर परिवार का कोई भी सदस्य घर में नहीं है. ऐसे में पुलिस किसी तरह की आगे कार्रवाई और पड़ताल नहीं कर सकी है. पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि परिवार के सदस्यों के लौटने के बाद ही पूरे मामले में खुलासा हो पायेगा. ……………………………..कीटनाशक का बोतल भी मिलाबागमारी मैदान में युवती के शव के पास से पुलिस को कीटनाशक टर्मिनेटर की बोतल मिली है. घुटने तक ट्राउजर्स, लाल छींट वाला टॉप एवं उपर से काले रंग का कार्डिगन पहनी हुई थी……………………………….”उक्त शव का पहचान दुुधानी के होंडा शोरुम के पास के रहने वाले प्रदीप अग्रवाल की पुत्री शालिनी के तौर पर हुई है. मारवाड़ी चौक के अंकित मोदी नाम के लड़के से उसका प्रेम प्रसंग था. वह भी गायब है. युवती के परिवार के लोग भागलपुर गये हुए हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है.विपुल शुक्ला, एसपी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










