कृषि को व्यावसायिक रूप दें किसान

Published at :08 Dec 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि को व्यावसायिक रूप दें किसान

दुमका : उपराजधानी दुमका में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मृदा दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने कई किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया. उन्होंने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. ऐसे में जरुरत है कि हम इसे व्यवसायिक रूप दें. […]

विज्ञापन
दुमका : उपराजधानी दुमका में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मृदा दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने कई किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया.
उन्होंने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. ऐसे में जरुरत है कि हम इसे व्यवसायिक रूप दें. विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों को गांवों व किसानों तक ले जायें.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास रंग लायेंगे. मृदा स्वास्थ्य कार्ड के जरिये किसान एअपने खेत की मिट्टी की प्रकृति को जान सकेंगे और इससे उर्वरक का इस्तेमाल वे सही ढंग से और संतुलित मात्रा में कर पायेंगे. उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य धरा होगी, तो सालो भर खेत भी हरा होगा. किसानों में आर्थिक खुशहाली आयेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola