???? ?????? ???? ???????? ?????? ?????????? ?? ??? ????? ????? ??? ?????

शहीद सतानंद सिंह मेमोरियल फुटबाल टूनार्मेंट का हुआ समापन दलदली टीम विजयी प्रतिनिधि, काठीकुंड सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत् शहीद सतानंद सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूनार्मेंट का समापन सोमवार को हो गया. समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी देव बिहारी शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीम को के बीच पुरस्कार वितरण किया. दुमका पुलिस द्वारा आयोजित इस […]
शहीद सतानंद सिंह मेमोरियल फुटबाल टूनार्मेंट का हुआ समापन दलदली टीम विजयी प्रतिनिधि, काठीकुंड सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत् शहीद सतानंद सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूनार्मेंट का समापन सोमवार को हो गया. समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी देव बिहारी शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीम को के बीच पुरस्कार वितरण किया. दुमका पुलिस द्वारा आयोजित इस फुटाबॉल टूनार्मेंट कार्यक्रम के समापन समारोह में एसपी विपुल षुक्ला, डीएसपी पिताम्बर सिंह खेरवार, इन्सपेक्टर अनिल कुमार सिंह, काठीकुंड थाना प्रभारी इमदाद अंसरी, गोपीकान्दर थाना प्रभारी प्रमोद रंजन सहित बडी संख्या में खेल प्रेमी भी मौजूद थे. इस टूनार्मेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था जिसमें उच्च विद्यालय दलदली ने जीत हासिल की, जिसे प्रथम पुरस्कार के रुप में एक आकर्षक शिल्ड एवं 7500 रुपए तथा उप विजेता टीम अस्ताजोड़ा पंचायत को एक शिल्ड और 5000 रुपये नगद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. सामुदायिक पुलिसिंग द्वारा चलाये जा रहे इस फुटबॉल टूनार्मेंट में आयोजक के रुप में इंस्पेक्टर अनिल कुमार एवं थाना प्रभारी इमदाद अंसारी की अहम भूमिका रही. उन्होंने विजेता एवं उप विजेता के अलावा सेमी फाइनल टीम को एक-एक सेट जर्सी एवं तथा सभी प्रतिभागियों के बीच एक-एक फुटबॉल वितरण किया. …………फोटो 07 काठीकुंड 1स्मारोह को संबोधित करते अतिथि.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










