???????// ??? ?? ??? ????? ?? ???? ??????? ???? ???? ?? ???? ?????? ????? ?? ????// ????? ??? ??? ??? ??????? ?????

Published at :30 Nov 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
???????// ??? ?? ??? ????? ?? ???? ??????? ???? ???? ?? ???? ?????? ????? ?? ????// ????? ??? ??? ??? ??????? ?????

धार्मिक// धान की फसल काटने के पहले आदिवासी समाज करता है अपने आराध्य देवों की पूजा// जाहेर थान में मना जानथाड़ पोरोब संवाददाता, दुमकादिसोम मांझी थान आर जाहेर थान समिति द्वारा जाहेर थान परिसर में जानथाड़ पोरोब दिसोम मांझी बालेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में धूमधाम से संपन्न हुआ. इस पर्व पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में […]

विज्ञापन

धार्मिक// धान की फसल काटने के पहले आदिवासी समाज करता है अपने आराध्य देवों की पूजा// जाहेर थान में मना जानथाड़ पोरोब संवाददाता, दुमकादिसोम मांझी थान आर जाहेर थान समिति द्वारा जाहेर थान परिसर में जानथाड़ पोरोब दिसोम मांझी बालेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में धूमधाम से संपन्न हुआ. इस पर्व पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में संताल आदिवासियों ने अपने आराध्य देवों की पूजा अर्चना की. आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार धान की कटाई के पहले जानथाड़ पोरोब मनाया जाता है. इसके बाद ही धान की फसल काटी जाती है. अच्छी फसल होने पर संताल आदिवासी समाज इस पर्व के जरिये अपने आराध्य देवों की अराधना करता है. इस धार्मिक अनुष्ठान में मुरगा एवं कबूतर की बली दी जाती है और प्रसाद के रुप में खिचड़ी का भोग लगाया जाता है.धर्मकोड को लेकर पहल पर जतायी खुशीदिसोम मांझी थान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरानगृह मंत्रलय को जनगणना के कॉलम में आदिवासी धर्मकोड आवंटित करने के लिए अग्रसारित करने पर दिसोम मांझी थान व जाहेर थान समिति ने खुशी प्रकट की. अगली बैठक के लिए 6 दिसंबर की तिथि तय की गयी.कई आदिवासी बुद्धिजीवी हुए शामिलइस धार्मिक अनुष्ठान में दिसोम मांझी बालेश्वर हेंब्रम, साहित्यकार भैया हांसदा चासा, बैजनाथ हांसदा, सतीश सोरेन, सरदार हेंब्रम, छोटो मुरमू, सुरेश चंद्र सोरेन, सनातन किस्कू, मधुसूदन मरांडी, राजेश सोरेन, सुलेमान हांसदा, आलेश हांसदा, सुरेंद्र हेंब्रम, चरण मुरमू, अंजनी बेसरा, सीतारानी मरांडी, सुशीला हांसदा, सेबेन हेंब्रम, सुधीर मुरमू, बुधन टुडू, रसका टुडू, सेत मुरमू, सत्येंद्र मुरमू आदि मौजूद थे………….30 दुमका 02जाहेर थान में पूजा अर्चना करते आदिवासी समाज के लोग.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola