?????. ????? ????? ??? ?????? ?? ?? ????????

अपराध. हत्या मामले में कुरूवा से दो गिरफ्तार * बलि का प्रसाद नहीं खाने से थी नाराजगी* लोहे के रॉड से प्रहार कर किया था घायलप्रतिनिधि, दुमका कोर्टमुफस्सिल थाना पुलिस ने हत्या मामले में कुरूवा के रमेश यादव ऊर्फ फंटुश एवं दीपक कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कुरूवा के दुखन महतो […]
अपराध. हत्या मामले में कुरूवा से दो गिरफ्तार * बलि का प्रसाद नहीं खाने से थी नाराजगी* लोहे के रॉड से प्रहार कर किया था घायलप्रतिनिधि, दुमका कोर्टमुफस्सिल थाना पुलिस ने हत्या मामले में कुरूवा के रमेश यादव ऊर्फ फंटुश एवं दीपक कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कुरूवा के दुखन महतो ने अपने भाई पांडो महतो की हत्या किये जाने का एक मामला 23 अक्तूबर को मुफस्सिल थाना में दर्ज करायी थी. जिसमें ट्रक डब्ल्यूबी 23 सी के खलासी सहित 4-5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भादवि की धारा 302, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. गिरफ्तार दोनों व्यक्ति पिता और पुत्र हैं. पुलिस के हत्थे चढ़ा दीपक कुमार यादव ने पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष हत्या के मामले में कुरूवा के अनिल महतो ऊर्फ विसिया एवं विकास यादव की संलिप्तता बतायी है. उसने पुलिस को यह भी बताया कि कुरूवा पहाड़ स्थित दुर्गा मंदिर में 22 अक्तूबर को बकरे की बलि दी गई थी, जिसमें गोतिया के लोगों को निमंत्रण देकर खिलाया गया था. पांडो महतो को भी बुलाया गया का, लेकिन वह खाने नहीं आया इसी पर पिताजी ने कहा कि पांडो महतो को घमंड हो गया है. शाम में उसे जान से मार डालेंगे. शाम को सभी लोग पांडो महतो के साथ शराब पी इसके बाद झगड़ा होने लगा, तभी पांडो को रॉड से प्रहार कर घायल कर दिया था. पुलिस ने घटना में उपयोग किये गये रॉड को भी बरामद कर लिया है. …………………..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










