??? ??? ??? ???? ?? ?? ??? ?????, ???? ??????? ?? ?? ???? ????

धान खेत में मिले शव की हुई पहचान, बुधन गिरिडीह का था रहने वालाथाने में खींची गयी तसवीर से परिजनों ने की शव की पहचानअज्ञात पर कराया मामला दर्जजात्रा देखने कह निकले थे घर से, नहीं लौटे वापस प्रतिनिधि, नारायणपुर 17 नवंबर को उदयपुर के एक धान खेत से बरामद अज्ञात शव की पहचान गुरुवार […]
धान खेत में मिले शव की हुई पहचान, बुधन गिरिडीह का था रहने वालाथाने में खींची गयी तसवीर से परिजनों ने की शव की पहचानअज्ञात पर कराया मामला दर्जजात्रा देखने कह निकले थे घर से, नहीं लौटे वापस प्रतिनिधि, नारायणपुर 17 नवंबर को उदयपुर के एक धान खेत से बरामद अज्ञात शव की पहचान गुरुवार को गिरिडीह जिले के तारापुर निवासी बुधन रजक के रूप में हुई. संबंध में उसके परिजनों ने नारायणपुर थाना में लिखित आवेदन भी दिया है. आवेदन के आधार पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करवाया गया है. संबंध में मृतक की पत्नी द्रोपदी देवी ने बताया कि गांव में काली पूजा देखने हमलोग सपरिवार गिरिडीह से 10 नवंबर को अपने मायके नारायणपुर के सिगदाडीह गांव आये. उदयपुर कालीपूजा पर संथाली यात्रा का आयोजन 12 नवंबर को हुआ था. वे घर से संथाली यात्रा देखने गये. उसके बाद से वे घर नहीं आये. काफी खोजबीन करने पर भी जब कुछ पता नहीं चल पाया. अंतत: थाना में खींची गयी तसवीर देखकर परिजनों ने शव की पहचान की. संबंध में थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपियों को छोड़ा नहीं जायेगा. शीघ्र ही इस हत्याकांड में संलिप्त आरोपित जेल के सलाखों के पीछे होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










